फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble burning at 39 places, AQI crosses 400 at night

39 जगहों पर जली पराली, रात में एक्यूआई 400 पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Stubble burning at 39 places, AQI crosses 400 at night
गांव ब्राहमणवाला में खेतों में जल रही पराली से उठाता धुआं। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में किसान लगातार पराली जला रहे हैं, जिससे एक्यूआई काफी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार रात को तो एक्यूआई का स्तर 420 तक पहुंच गया, वहीं दिन में भी एक्यूआई का स्तर 350 आंका गया। रविवार को हरसैक ने कृषि विभाग को 35 जगहों पर फायर लोकेशन भेजी है। वहीं कृषि विभाग को अन्य स्रोतों से चार स्थानों पर पराली जलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

फतेहाबाद में प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जुर्मानों की परवाह न करते हुए किसान लगातार अपने खेतों में पराली को आग लगा रहे हैं, जिस कारण जिले का वातावरण जहरीला होता जा रहा है। वहीं जिले के साथ लगते पंजाब क्षेत्र में किसानों द्वारा पराली जलाने के कारण भी जिले का प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि शाम ढलते ही आसमान में धुआं ही धुआं दिखाई देने लगता है और लोगों को आंखों में जलन महसूस हो रही है। एक्यूआई का स्तर शनिवार रात को 420 तक पहुंच गया, वहीं रविवार दिन में एक्यूआई 350 पर रहा। जिस कारण दमा व हृदय रोगियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरसेक ने भेजी 35 फायर लोकेशन
रविवार को हरसेक ने कृषि विभाग को 35 स्थानों की फायर लोकेशन भेजी है। वहीं कृषि विभाग को अन्य स्रोतों के माध्यम से चार अन्य लोकेशन मिली। अब तक जिले में 337 स्थानों पर पराली को आग लगाई जा चुकी है और कृषि विभाग 100 किसानों को दो लाख 52 हजार 500 रुपये का जुर्माना कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कृषि विभाग लगातार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए जागरूक कर रहा है। कुछ किसान अभी भी पराली को आग लगा रहे हैं, जिनको जुर्माना किया जा रहा है। मौके पर जाकर पराली में लगी आग को भी बुझाया जा रहा है। निगरानी कमेटियां गांवों पर नजर रखे हुए हैं।
-डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed