फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble burning again, AQI reaches 200 before Diwali

फिर जली पराली, दिवाली से पहले एक्यूआई पहुंचा 200 तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Stubble burning again, AQI reaches 200 before Diwali
फतेहाबाद के गांव सालमखेड़ा में पराली को लगाई गई आग। - फोटो : Fatehabad
फतेेहाबाद। प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे। जिले में धान की पराली में आग लगाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रविवार को हरसैक ने कृषि विभाग को जिले में पराली जलाने की 15 लोकेशन भेजी। कृषि विभाग ने अब तक 20 किसानों से 50 हजार रुपये की जुर्माने की राशि वसूली है। जिले में रविवार को एक्यूआई का स्तर 200 तक पहुंच गया, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी घातक है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी व कृषि विभाग लगातार खेतों में जाकर किसानों को धान की पराली का प्रबंधन करने का आग्रह कर रहे हैं, वहीं अब प्रशासनिक सख्ती भी आवश्यक है, क्योंकि दिवाली पर्व पर भी शहर में जमकर पटाखे फोड़े जाएंगे, जिसके बाद से एक्यूआई में जबरदस्त बढ़ोतरी होने और प्रदूषण बढ़ने की संभावना है। खास बात यह है कि आगे चार दिन सरकारी अवकाश है। ऐसे में अधिकारी व कर्मचारी अवकाश में रहेंगे और किसान इन्हीं दिनों की तलाश में रहते हैं। इस दौरान जमकर पराली जलाई जाती है और एक्यूआई 300 के पार पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

पिछले साल दीपावली पर एक्यूआई था 350 पार
बता दें कि बीते वर्ष दीपावली पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 को पार कर गया था। दीपावली के अगले दिन सुबह आसमान में बादलों जैसा धुआं छाया हुआ था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। यहां तक कि दमा व सांस के मरीजों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए लगातार प्रयत्न किए जा रहे हैं। जो किसान पराली जला रहे हैं उनको जुर्माना भी किया जा रहा है। इस साल पिछले साल की अपेक्षा पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है।
-डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेेशक फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed