फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Strong winds throughout the day, temperature dropped by five degrees due to light rain

Fatehabad News: दिनभर चलीं तेज हवाएं, हल्की बारिश से तापमान में पांच डिग्री गिरावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Strong winds throughout the day, temperature dropped by five degrees due to light rain
फतेहाबाद। फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार को मौसम में खास परिर्वतन देखा गया। सुबह से ही तेज हवाएं चलने लगी और कुछ देर के लिए हल्की बारिश भी हुई। आसमान में बादलों को देखकर किसानों के माथे पर शिकन साफतौर पर दिखाई दे रही थी। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में भी कमी आई है। दिन के तापमान में 5 डिग्री व रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में रविवार को मौसम परिर्वतनशील रहा, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते सुबह ही तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए। वहीं दाेपहर को हल्की बारिश भी हुई। गांव बड़ोपल के किसान राजबीर सिंह, भोड़िया के खिलाफ हरपाल, भट्टूकलां के किसान ज्ञानीराम, रोहताश आदि ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है और इसकी कटाई का समय आ गया है। गेहूं का दाना पक चुका है और तेज हवाओं के साथ बारिश आती है तो फसल बिछ जाएगी, जिससे उनको नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि सरसों की फसल की कटाई हो चुकी है और उसे सूखने के लिए खेतों में रखा गया है, अगर बारिश आती है तो दाना झड़ जाएगा, जिससे किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन


फतेहाबाद में रविवार को हवाओं ओर हल्की बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट के साथ जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को फतेहाबाद में हल्की बारिश के दौरान बाजार कुछ समय के लिए सुना पड़ गया और फुटपाथ पर रंगों की दुकान लगाने वाले दुकानदारों के चेहरों पर उदासी छा गई। दुकानदार ओमप्रकाश, सोनू, राजू, अमित जैन और मुकेश कुमार ने बताया कि बारिश आने के कारण रंगों की बिक्री प्रभावित हुई है। सुबह के समय में रंगों की बिक्री अच्छी थी, मगर बारिश आने के बाद बाजार में भीड़ कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। फतेहाबाद में 25 मार्च तक बादल छाए रहेंगे। जबकि कई जगह हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 27 मार्च के बाद फिर से दो दिन हल्की बारिश के आसार बन सकते हैं।

-मदनलाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed