फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   striking workers, returned to work, after the intervention of Brala, fatehabad news

बराला के हस्तक्षेप के बाद नप के हड़ताली कर्मी काम पर लौटे

Fri, 20 Jan 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
striking workers, returned to work, after the intervention of Brala, fatehabad news
हड़ताल (डेमाे) - फोटो : अमर उजाला
नगर परिषद कर्मचारी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद नगर परिषद के हड़ताली कर्मचारी दोपहर काम पर लौट आए। स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल से फोन पर बात कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि किसान विश्राम गृह के पास सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर नप कर्मी साहिल तीन दिन पहले मौका मुआयना व फोटोग्राफी करने संबंधित जगह पर गया था। वहां जमीन पर कब्जा करने के आरोपियों ने साहिल को पकड़कर घर में बंधक बना लिया तथा उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसका मोबाइल, कैमरा तथा डायरी छीन ली। वहां से छूटकर आने के बाद साहिल ने नप कर्मियों को साथ लेकर मारपीट करने वाले गोपीराम, उसकी मां, भाई ईश्वर, भाभी तथा भतीजे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। एसएचओ ने कर्मचारियों को शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन गिरफ्तारी न होने पर नगर परिषद कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे।
विज्ञापन


हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ भी नप कर्मियों के साथ था।
जानकारी मिलने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बलियावाला किसान विश्राम गृह में आयोजित बैठक के दौरान फोन पर पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल से बात की और उन्हें सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि कर्मचारी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed