फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Strike on black money...3 drug traffickers' assets worth over 6.2 million seized

Fatehabad News: काली कमाई पर वार...3 नशा तस्करों की 62 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

Fri, 19 Jun 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 19 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Strike on black money...3 drug traffickers' assets worth over 6.2 million seized
नशा तस्करों पर की गई कार्रवाई की जानकारी देतीं एएसपी दिव्यांशी। 
फतेहाबाद। पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़े प्रहार के तहत तीन आदतन नशा तस्करों की 62 लाख 20 हजार रुपये से अधिक मूल्य की अवैध संपत्तियों को फ्रीज (जब्त) करा दिया है। जब्त की गई इन संपत्तियों में तस्करों का आवासीय मकान, कार और बाइक शामिल हैं। जिले में अब तक पुलिस कुल 33 नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को कानून के दायरे में लाकर फ्रीज करा चुकी है।
विज्ञापन

एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि थाना भूना में वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार आकाश उर्फ रिंकू निवासी भूना की जब वित्तीय जांच की गई, तो उसकी आय से अधिक संपत्ति होने के पुख्ता प्रमाण मिले। इसके बाद एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ(1) के तहत उसके करीब 60 लाख रुपये मूल्य के आवासीय मकान को फ्रीज कर दिया गया। आरोपी आकाश के खिलाफ इससे पहले भी वर्ष 2019, 2021 और 2022 में नशा तस्करी के मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि तीनों मामलों में वित्तीय जांच के बाद एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ(1) के तहत संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। अब इन संपत्तियों को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना बेचा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed