फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Strike of Patwaris and Kanungo ends after 37 days

Fatehabad News: 37 दिन बाद पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Strike of Patwaris and Kanungo ends after 37 days
फतेहाबाद। वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग पूरी होने पर प्रदेश के सभी पटवारी और कानूनगो की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। पटवारी सोमवार से अपने काम पर लौट आएंगे। ज्ञात रहे कि पटवारी व कानूनगो पिछले 37 दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे और उन्होंने लगातार 9 चरणों में अपनी हड़ताल को बढ़ाया था।
विज्ञापन

मालूम हो कि फतेहाबाद में पटवारियों व कानूनगो ने 3 फरवरी से अपनी हड़ताल शुरू की थी। इसके बाद राजस्व विभाग से संबंधित सभी काम अटक गए थे। फतेहाबाद जिले में राजस्व से संबंधित काम न होने के कारण प्रतिदिन सरकार को 1 करोड़ रुपये के राजस्व का घाटा हो रहा था। वहीं लोगों को भी रजिस्ट्रियां, इंतकाल और फर्द पर हस्ताक्षर सहित अन्य काम नहीं हो पाने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पटवारी व कानूनगो पिछले 37 दिनों से अपनी मांगों को मनवाने के लिए लघु सचिवालय के बाहर पार्क में टेंट लगाकर धरने पर बैठे थे। अब सरकार द्वारा पटवारियों और कानूनगो की 75 प्रतिशत मांगों को मानने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया और सोमवार से सभी पटवारी और कानूनगो काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन

पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार ने पटवारियों की मांग पर वेतन विसंगतियों को दूर करने, विभागीय नायब तहसीलदार की परीक्षा साल में 2 बार करने, नए पटवारियों की भर्ती करने, पटवारियों की ट्रेनिंग को सर्विस में माने जाने की मांगों को मान लिया है। सरकार द्वारा मुख्य मांगे माने जाने पर हड़ताल समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed