{"_id":"6a7cae0cc9317d6471030cd7","slug":"strike-garbage-has-not-been-cleared-from-outside-16-lakh-homes-and-shops-for-seven-days-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-159149-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल : सात दिन से 1.6 लाख घरों व दुकानों के आगे से नहीं उठा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल : सात दिन से 1.6 लाख घरों व दुकानों के आगे से नहीं उठा कचरा
Wed, 12 Aug 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगरपरिषद कार्यालय में धरने को संबोधित करते कर्मचारी नेतास्त्रोत संघ
फतेहाबाद। जिले के पांच शहर फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना और जाखल में पिछले सात दिनों से न तो सफाई हो रही है और न डोर टू डोर कचरा उठान हो रहा है। हालात ये है कि शहरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे हैं।
पांच शहरों के करीब 1.6 लाख घरों और दुकानों से कचरे का उठान न होने से अब लोग सड़कों पर कचरा फेंकने लगे हैं। जिले में 840 टन कचरा जमा हो चुका है। नगर परिषद फतेहाबाद लगातार डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी को नोटिस जारी कर रही है लेकिन एजेंसी की गाड़ियों को नगर परिषद कर्मचारी निकलने नहीं दे रहे हैं।
नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर नगर परिषद परिसर में जारी धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता बुधवार को इकाई प्रधान नरेश राणा ने की जबकि मंच संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने संभाला। धरने को संबोधित करते हुए इकाई प्रधान नरेश राणा, जिला प्रधान विजय ढाका व वीरू रत्ती ने सरकार की वादाखिलाफी पर रोष जताया।
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार 13 मई को हुए समझौते से पीछे हट गई है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के तुरंत बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजनीतिक व सामाजिक नेताओं, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, कर्मचारी-मज़दूर संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
गोष्ठी में आजाद भारत में सफाई व फायर कर्मचारियों की बदहाली और लंबित मांगों पर चर्चा होगी तथा हड़ताल को आगे बढ़ाने या बड़े आंदोलनात्मक कदम उठाने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
इसके बाद 17 अगस्त से संघ और यूनियन के प्रतिनिधि सभी विधायकों, सांसदों, राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, अध्यक्षों और पार्षदों से संपर्क करेंगे। जनप्रतिनिधियों से पालिका एवं फायर कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करने और सरकार से मांगों का समाधान करवाने की अपील की जाएगी।
-- -- --
यहां लगे हैं सबसे ज्यादा कचरे के ढेर
शहर फतेहाबाद में पुराना पंजाब नेशनल बैंक के सामने, शिवालय मार्केट के सामने, भट्टू रोड पर नहर कॉलोनी मोड़ पर, जवाहर चौक, बीघड़ चौक, पुराना एसडीएम निवास के सामने सात दिनों से कचरे के ढेर लगे है। हालात ये है कि कचरा अब सड़क पर फैलने लगा है।
-
आज होगी व्यापारिक व सामाजिक संस्थाओं की बैठक
सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल के चलते शहर में चरमरा चुकी सफाई व्यवस्था और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों पर नागरिक अधिकार मंच ने चिंता व्यक्त की है। मंच की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस गंभीर जनसमस्या के समाधान के लिए शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, धार्मिक सभाओं और जनसंगठनों की बैठक 13 अगस्त को शाम 6 बजे पटवार भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में मंच के कन्वीनर राजीव सेतिया, शहर संयोजक दुष्यंत शर्मा, पार्षद मोहल्ला नारंग, संदीप महिया और डॉ. पृथ्वी सिंह बाना सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।