{"_id":"69fb819bfc36ea1d240e3976","slug":"strike-900-tons-of-garbage-on-streets-and-in-homes-in-five-cities-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-153304-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल : पांच शहरों में 900 टन कचरा सड़कों व घरों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल : पांच शहरों में 900 टन कचरा सड़कों व घरों में
Wed, 06 May 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 06 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सफाई कर्मचारियों के लिए लगाए गए शिविर में खाली पड़ी कुर्सियां
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल से पिछले 6 दिन से घरों से कचरा कलेक्शन बंद है और न ही शहर में सफाई हो रही है। हालात ये है कि डंपिंग प्वाइंटों पर कचरों के ढेर लग गए हैं। यहां तक ताऊ देवीलाल मार्केट में पुराना एसडीएम निवास के सामने सड़क ही बंद हो गई है। पांचों शहरों में करीब 900 टन कचरा एकत्रित हो चुका है और अभी उठान शुरू होने की उम्मीद भी नहीं है।
शहर फतेहाबाद से ही रोजाना 40 टन कचरा निकलता है। डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी की गाड़ियां वार्डों में नहीं जा पा रही हैं। यहां तक भट्टू रोड की तरफ के एरिया में सफाई का काम भी निजी एजेंसी को दिया गया है लेकिन वहां भी सफाई नहीं हो रही है।
नगर परिषद कार्यालय में चल रही हड़ताल की बुधवार को अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा और संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल पूरे हरियाणा में 1 मई से लगातार जारी है और फायरकर्मी पिछले 29 दिनों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं लेकिन सरकार अब भी सोई हुई है। कर्मचारी नेताओं विजय ढाका, रमेश तुषामड़, वीरू रत्ती ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
आंदोलन में समर्थन रिटायरमेंट नेता ओम प्रकाश चड्ढा, डॉ. रामफल, लैब तकनीशियन यूनियन के नेता राजीव सेतिया, पार्षद मोहन लाल नारंग, सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक कोषाध्यक्ष प्रेम वर्मा, सचिव सुरेश कुमार जिला प्रधान सुरजीत आदि ने भी संबोधित किया।
-- -- -- -- -- -- -
शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाने भी नहीं पहुंचे कर्मचारी
प्रशासन की तरफ से सफाई कर्मचारियों के लिए नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए बुधवार से तीन दिन के लिए शिविर लगाया गया है। इस शिविर में कोई भी सफाई कर्मचारी स्वास्थ्य जांच नहीं करवाने पहुंचा और और कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। वहीं दिव्यांग जांच में शिविर प्रमाणपत्र के लिए भीड़ लगी रही।