{"_id":"6591ab704fd48cc87d09496a","slug":"strict-action-on-new-year-celebrations-police-took-out-flag-march-checked-hotels-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-10657-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नए साल के जश्न पर सख्ती, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, जांचे होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नए साल के जश्न पर सख्ती, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, जांचे होटल
विज्ञापन
फतेहाबाद में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस टीम
फतेहाबाद। नए साल की शुरूआत पर जश्न के नाम पर हुड़दंगबाजी करने वालों के खिलाफ सख्ती को लेकर रविवार शाम को पुलिस टीम ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसके अलावा नाकेबंदी करके वाहन जांचे गए। पुलिस अधिकारियों ने होटलों पर भी निरीक्षण किया और रिकॉर्ड जांचा। संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि अगर देर रात तक डीजे बजे तो कार्रवाई होगी। दो दिन पहले भी डीएसपी जयपाल सिंह ने बैठक लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे। वहीं पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों की एल्को मीटर से जांच की। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने इससे पहले बैठक लेकर जिला के सभी थाना प्रबंधकों, अपराध जांच टीमों व चौकी प्रभारियों को नए साल पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी व चौकसी रखने के कड़े निर्देश दिए थे। एसपी ने बताया कि शराब पीकर हुड़दंग करने या शांति भंग करने अथवा किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखें और उनके खिलाफ सख्त करें।
कोट
सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को आदेश दिए है कि जिला के मुख्य चौक चौराहों पर चेकिंग रखें। घनी आबादी वाले स्थानों जिनमें झगड़ा अथवा शांति भंग होने की संभावना हो ऐसे स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा पीसीआर व राइडर की गश्त लगाई जाए।
-आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
कोट
सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को आदेश दिए है कि जिला के मुख्य चौक चौराहों पर चेकिंग रखें। घनी आबादी वाले स्थानों जिनमें झगड़ा अथवा शांति भंग होने की संभावना हो ऐसे स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा पीसीआर व राइडर की गश्त लगाई जाए।
विज्ञापन
-आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक