फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Streets removed from Hans market, NAP deployed employees

हंस मार्केट से हटाई गई रेहड़ियां, नप ने तैनात किए कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Streets removed from Hans market, NAP deployed employees
हंस मार्केट में रेहड़ियां हटवाने के बाद निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के हंस मार्केट में नगर परिषद ने वीरवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नप टीम ने यहां लगी रेहड़ियां को हटा दिया। नप के चलाए गए अभियान को लेकर सब्जी रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया और इसका विरोध किया। नप टीम में शामिल कर्मचारियों ने शिकायत का हवाला देकर रेहड़ियां हटवा दी।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को लेकर सब्जी रेहड़ी संचालक डीएमसी अजय चोपड़ा के पास पहुंचे और समय मांगा। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएमसी ने कहा कि हंस मार्केट में अतिक्रमण को लेकर शिकायतें आ रही है और दुकानदार ही कर रहे है। यहां से रेहड़ियां हटवाने को लेकर पहले भी चेतावनी जारी की गई थी।
विज्ञापन

हंस मार्केट में तैनात किया गया कर्मचारी
हंस मार्केट में मुख्य रोड पर सब्जी और फलों की रेहड़ियां लगने से जाम की स्थिति हो जाती है। शाम के समय दुपहिया वाहन भी नहीं निकल पाते हैं। अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों का आपस में भी कई बार विवाद हो चुका है। कई दुकानदारों पर रुपये लेकर रेहड़ी लगवाने के भी आरोप लग चुके हैं। नगर परिषद पहले भी यहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता रहा है लेकिन एक दिन बाद ही स्थिति ज्यों की त्यों हो जाती है। वीरवार को यहां से अतिक्रमण हटाने के बाद कर्मचारी तैनात किया गया है ताकि दोबारा रेहड़ी न लग सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंस मार्केट से रेहड़ियां हटवा दी गई है। इसके अलावा चेतावनी भी दी गई है कि अगर कोई अतिक्रमण करता है तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। हंस मार्केट में रेहड़ियां न लगे, इसको लेकर यहां पर कर्मचारी तैनात कर दिया गया है।
- मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed