फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Street vendors opposed the team that arrived to remove encroachments at Hans Market

Fatehabad News: हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का रेहड़ी संचालकों ने किया विरोध

Thu, 30 Jul 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 30 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Street vendors opposed the team that arrived to remove encroachments at Hans Market
फतेहाबाद के हंस मार्केअ में रेहड़ियां हटवाते हुए ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद के अ​धिकारी
फतेहाबाद। शहर के हंस मार्केट में वीरवार दोपहर अतिक्रमण हटाने पहुंची ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद की टीम का रेहड़ी संचालकों ने विरोध किया। करीब 20 मिनट तक चले हंगामे और बहस के बाद प्रशासन ने रेहड़ियां हटाने के लिए एक दिन का समय दिया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि तय अवधि के बाद सड़क पर रेहड़ियां मिलने पर उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास कार्रवाई शुरू होते ही रेहड़ी संचालक ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह और नगर परिषद के एसआई महेश से उलझ गए। उनका आरोप था कि फव्वारा चौक की तरफ लगी रेहड़ियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही जबकि हंस मार्केट में उन्हें हटाया जा रहा है। कुछ संचालकों ने अधिकारियों पर मंथली वसूली के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

रेहड़ी संचालकों ने कहा कि प्रशासन आज तक उनके लिए स्थायी स्थान उपलब्ध नहीं करा पाया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में उनका सामान भी खराब हो जाता है जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उनका कहना था कि नियम सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए।हंगामा बढ़ता देख ट्रैफिक थाना प्रभारी ने पहले दोपहर तीन बजे तक का समय दिया। सामान खराब होने की बात सामने आने पर एक दिन की अतिरिक्त मोहलत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि समय सीमा समाप्त होने के बाद सड़क पर रेहड़ियां मिलीं तो उन्हें जब्त किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हंस मार्केट में शाम के समय सड़क पर तीन से चार कतारों में रेहड़ियां लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रहती है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
-
नहीं कामयाब हुआ ट्रैफिक कोण सिस्टम
ट्रैफिक पुलिस ने थाना रोड, धर्मशाला रोड के साथ-साथ हंस मार्केट में भी सड़क के बीच ट्रैफिक कोण लगवाए है। लेकिन बावजूद इसके सिस्टम में सुधार नहीं हुआ है। सड़क के दोनों किनारों पर रेहड़ियां लगने के कारण जाम की स्थिति बन रही है।
-
हंस मार्केट में शाम के समय रेहड़ियों के कारण काफी जाम लगता है। तीन से चार लाइन में रेहड़ियां लग जाती है और कई दुकानदार भी स्टॉल लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। कई बार चेतावनी भी दी गई है। ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर वीरवार को अभियान चलाया गया।
-महेश कुमार, एसआई, नगर परिषद
-
रेहड़ियों के कारण जाम लग रहा है। एक ही जगह पर दो से तीन लाइनों में रेहड़ियां लगा ली जाती है। नियम सभी के लिए बराबर हैं। अगर कोई अतिक्रमण करेगा तो कार्रवाई सभी पर होगी।

-जयसिंह, प्रभारी, यातायात

फतेहाबाद के हंस मार्केअ में रेहड़ियां हटवाते हुए ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी

फतेहाबाद के हंस मार्केअ में रेहड़ियां हटवाते हुए ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी

फतेहाबाद के हंस मार्केअ में रेहड़ियां हटवाते हुए ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी

फतेहाबाद के हंस मार्केअ में रेहड़ियां हटवाते हुए ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed