फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Street lights of the city will be fine by one lakh rupees per month

प्रति माह एक लाख रुपये से ठीक होंगी शहर की स्ट्रीट लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Street lights of the city will be fine by one lakh rupees per month
फतेहाबाद में नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पर हर माह एक लाख रुपये खर्च होंगे। नगर परिषद ने इस बार एक साल के लिए टेंडर जारी किया है। स्ट्रीट लाइट मरम्मत को लेकर टेंडर जारी किया गया था, बुधवार को नप अधिकारियों ने टेंडर खोल दिया। टेंडर 99 हजार 900 रुपये में खुला है। एजेंसी शहर के सभी वार्डों व मुख्य रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करेगी।
विज्ञापन

पहले स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका तीन माह के लिए दिया गया था, जो कि 15 जनवरी को खत्म होने जा रहा है। इसलिए नप पहले ही प्रक्रिया पूरी कर ली है। पिछली बार स्ट्रीट लाइट मरम्मत के टेंडर को लेकर विवाद हुआ था। शहर में करीब 3800 लाइटें लगी हुई है। बता दें कि शहर में 4200 स्ट्रीट लाइटें और लगनी है, इसको लेकर नगर परिषद ने करीब दो साल पहले प्रस्ताव तैयार किया था। अलग-अलग वाट की लाइटों को लेकर योजना तैयार की गई, लेकिन इस दौरान स्थानीय नगर निकाय निदेशालय ने प्रदेश भर में रोक लगा दी कि नप अपने स्तर पर टेंडर नहीं लगा सकते है। निदेशालय अपने स्तर पर टेंडर जारी करके लाइटें लगवाएगा। लेकिन दो साल बीतने के बाद अभी तक कंपनी नहीं आई है। हालात ये है कि नगर परिषद अधिकारी अपने स्तर पर खराब हो चुकी सोडियम लाइटों को ठीक नहीं करवा पा रहे है।
विज्ञापन

शहर में लगी है 3800 लाइटें
शहर के वार्डों और मुख्य रोड पर करीब 3800 लाइटें लगी हुई है। इनमें करीब 900 सोडियम बल्ब लगे हुए हैं और 2900 एलईडी लगी है। इसके अलावा 4200 लाइटें और लगनी है, जो कि निदेशालय स्तर पर आने वाली कंपनी ने ही लगवानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत को लेकर टेंडर लगाया गया था, टेंडर बुधवार को खोल दिया गया है। अहम बात यह है कि मरम्मत का ठेका एक साल के लिए दिया जा रहा है।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed