{"_id":"6a1c7972e395d86a480d1ba2","slug":"stray-animals-camp-on-the-streets-of-ratia-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-154826-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया की सड़कों पर बेसहारा पशुओं का डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया की सड़कों पर बेसहारा पशुओं का डेरा
Sun, 31 May 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 31 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहर में सड़को पर घूम रहे बेसहारा पशु :संवाद
रतिया। शहर में बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या आमजन और वाहन चालकों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में घूम रहे पशुओं के कारण हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही इनसे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि शाम ढलते ही कई प्रमुख मार्गों पर पशुओं का जमावड़ा लग जाता है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।
गत दिनों एक बेसहारा पशु की टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में पशुओं के झुंड खुलेआम घूमते रहते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है।
शहरवासियों का कहना है कि दिन की तुलना में शाम और रात के समय समस्या अधिक गंभीर हो जाती है। अंधेरे में विशेषकर काले रंग के पशु आसानी से दिखाई नहीं देते जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। कई बार पशु आपस में लड़ पड़ते हैं जिससे सड़कों और गलियों में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है ताकि हादसों पर रोक लग सके और यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके।
विज्ञापन
-- -- -- -
टेंडर समाप्त होने के बाद फिर बढ़ी पशुओं की संख्या
नगरपालिका ने पिछले वर्ष बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया था। व्यवस्था के तहत प्रत्येक पशु पकड़ने पर 1400 रुपये का भुगतान किया जाता था। इस अभियान के दौरान करीब 400 पशुओं को पकड़ा गया था जिससे शहर में स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला था। मार्च-अप्रैल में टेंडर समाप्त हो गया। इसके बाद पशुओं की संख्या फिर तेजी से बढ़ने लगी। बताया जा रहा है कि नगरपालिका प्रशासन अब प्रदेश सरकार के नए निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहा है जिसके चलते आगे की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है।
-
लोग बोले- बेसहारा पशुओं को नंदीशाला-गोशाला भेजे
नगर पालिका प्रशासन को नए टेंडर या सरकारी आदेशों का इंतजार करने के बजाय, जनहित में तुरंत कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
- राजेश सेतिया, प्रधान, शक्ति नाटक क्लब।
-
जब तक नया टेंडर नहीं होता, तब तक पशुओं को नंदीशाला या गोशालाओं में भेजने का प्रबंध किया जाए ताकि हादसों को टाला जा सके।
- विकास खुर्सीजा, शहरवासी।
-
प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बेसहारा पशुओं की व्यवस्था करनी चाहिए क्योंकि ये बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
- साहिल मेहता केतन, शहरवासी।
-
बाजारों में घूम रहे बेसहारा पशु आपस में भिड़ जाते हैं। इस कारण ये दुर्घटना का कारण भी बन जाते हैं इसलिए प्रशासन इस ओर ध्यान दें।
- कन्नू चुघ, शहरवासी।
-- -- --
बेसहारा पशुओं को पकड़ने का ठेका अप्रैल में खत्म हो गया है। अभी विभाग के जैसे ही नए आदेश आएंगे, उसके तहत ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ओंकार सिंह, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका।