फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stones pelted at officials who came to start street construction work, bit with teeth

Fatehabad News: गली निर्माण कार्य शुरू करवाने पहुंचे अधिकारियों पर बरसाए पत्थर, दांत से काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted at officials who came to start street construction work, bit with teeth
भूना। कंबोज मोहल्ला के वार्ड नंबर 6 की गली नंबर 1140 व 1145 में नगर पालिका के अधिकारियों की मौजूदगी में मैनहोल बनाने के लिए काम शुरू किया तो कुछ महिला एवं पुरुषों ने जेसीबी मशीन के शीशे तोड़ दिए। परंतु जब पुलिस कर्मियों ने उन्हें मौके से हटाने के लिए कोशिश की तो तीन कर्मचारियों को दांतों से काट लिया। पुलिस ने नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार की शिकायत पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत नगर पालिका भूना के कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि कंबोज मोहल्ला के वार्ड नंबर 6 की गली नंबर 1140 व 1145 का निर्माण कार्य किए जाने को लेकर टेंडर लगा हुआ है। लेकिन उपरोक्त गली में कृष्णा बाई व दर्शना बाई लंबे समय से रुकावट पैदा कर रही थी। परंतु शुक्रवार को पुलिस की मदद से गली का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मैनहोल निर्माण के लिए जेसीबी ने जैसे ही खुदाई की तो विरोधियों ने उन पर ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। पत्थरबाजी के कारण जेसीबी मशीन का शीशा टूट गया और चालक घायल होते-होते बच गया। पुलिस कर्मियों ने जब पत्थरबाजों को काबू करने का प्रयास किया तो उन्हें भी दांतों से काट लिया। इसलिए तीन कर्मचारियों ने टेटनस के टीके लगवाने पड़े। पुलिस ने नगर पालिका सचिव की शिकायत पर कृष्णाबाई, दर्शनाबाई, प्रेम राम, छंगाराम व देशराज के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 6 में दो महिलाओं सहित पांच लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों द्वारा गली निर्माण किए जाने में रुकावट पैदा की और ईंट पत्थरों से हमला किया। पुलिस ने जेई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed