{"_id":"68890eca4a8d1e6a2209028e","slug":"stone-pelting-between-two-parties-in-village-bodiwali-later-compromise-was-reached-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137719-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव बोदीवाली में दो पक्ष में पथराव, बाद में समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव बोदीवाली में दो पक्ष में पथराव, बाद में समझौता
Tue, 29 Jul 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
गांव बोदीवाली में विवाद के बाद समझाने का प्रयास करते हुए पुलिसकर्मीस्त्रोत सोशल मीडिया
भट्टू कलां। गांव बोदीवाली में मंगलवार को रंजिशन दो पक्षों के बीच विवाद में पथराव हो गया। पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
गांव में तनाव के चलते भट्टूकलां थाना प्रभारी राधेश्याम पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को थाने में आने को कहा ताकि मामला शांत किया जा सके। वहीं घायलों को भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। भट्टूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल घायल सचिन ने बताया कि पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था और इस संबंध में थाने में शिकायत दी थी।
मंगलवार को वे थाने में दी शिकायत के मामले में भट्टूकलां आने की तैयारी कर रहे थे कि उन पर गांव की फिरनी पर ढिंगसरा रोड के पास कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों के पास तेजधार हथियार थे। जिससे वह तथा उसकी मां कलावती, सीमा घायल हो गए। उसने बताया कि उनके परिवार पर यह तीसरा हमला हुआ है। बच्चों की आपसी लड़ाई को लेकर विवाद हुआ था। भट्टूकलां थाना प्रभारी राधेश्याम का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पंचायत ने समझौता करवा दिया है।