फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   stolen in sector, thief, police, case registered, fatehabad

हुडा सेक्टर में एक ही रात चार चोरियां, केस दर्ज

Fri, 06 Mar 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
stolen in sector, thief, police, case registered, fatehabad
हुडा सेक्टर तीन में गाड़ी पर आए चोर दीवार फांदते सीसीटीवी में नजर आ रहे - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हुडा सेक्टर तीन में एक ही रात में चोरी की चार वारदात सामने आई है। लोगों ने मामले की शिकायत चौकी में दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद हुडा निवासी पुलिस अधीक्षक से मिले। एसपी की फटकार के बाद हुडा चौकी पुलिस ने नारायण दास की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चार लोग गाड़ी में आए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। चोर तीन बजकर 55 मिनट पर आए और 4 बजकर 5 मिनट पर वापस चले गए। मामले में सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में नारायण दास ने बताया कि हुडा सेक्टर में उसकी कोठी निर्माणाधीन है। 2 मार्च की सुबह जब पानी की मोटर चलाने के लिए गया तो पानी की मोटर नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें सामने आया कि गाड़ी सवार युवक दीवार फांदकर अंदर घुसते हैं और फिर पानी की मोटर ले जाते हैं। इसके बाद पता चला कि रात को चोरों ने चार अन्य वारदात को भी अंजाम दिया है। चोर ओमप्रकाश बिश्नोई के घर से एक मोटर और सिलिंडर, लक्ष्मण दास के घर से भी एक मोटर और सिलिंडर, सचिन नारंग के घर से एक सिलिंडर चोरी करके ले गए हैं। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस का दी गई।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर 9 में भी चोरी की वारदात
हुडा सेक्टर 9 में निर्माणाधीन वाटर वर्क्स में भी चोरी की वारदात सामने आई है। हिसार निवासी ठेकेदार विकास बिश्रोई ने मामले की शिकायत शहर थाना में दी है। विकास बिश्नोई ने बताया कि अज्ञात चोर वाटर वर्क्स से 24 लोहे की प्लेटें चोरी करके ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed