{"_id":"6abfe472c1ddc019a70632bb","slug":"stolen-gold-and-silver-hidden-in-rajasthan-and-jammu-kashmir-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162243-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चुराया सोना-चांदी राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में छिपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चुराया सोना-चांदी राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में छिपाया
Fri, 02 Oct 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। एसबीआई रोड पर स्थित विशाल ज्वैलर्स में सोने-चांदी के जेवर चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विनीत कुमार निवासी शिव नगर हिसार व नवीन निवासी काठमंडी फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया।
चोरी किए गए सोने व चांदी को बरामद करने के लिए पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा। इस पर कोर्ट ने सात दिन का रिमांड मंजूर किया है। इस मामले में वीरवार को ही पुलिस ने शोरूम संचालक साहिल की शिकायत पर आरोपी योगेश वधवा निवासी काठमंडी, हिसार निवासी विनीत कुमार और नवीन वधवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
अब इस मामले में पुलिस आरोपी विनीत और नवीन को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले चुकी है। आरोप है कि दो नौकरों समेत तीन आरोपियों ने करीब 1 किलो 250 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी चोरी की है।
विज्ञापन
वहीं इस चोरी के बाद से फतेहाबाद, हिसार और सिरसा के कई ज्वैलर्स पुलिस के राडार पर हैं। पूछताछ में सामने आया है कि सोना और चांदी को पिघलवाकर बेचा गया है। ऐसे में चोरी का माल खरीदने वाले कई ज्वैलर्स भी गिरफ्त में आ सकते हैं।
पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
-
राजस्थान और जम्म-कश्मीर में रिश्तेदारों के घर छिपाया सोना-चांदी
पूछताछ में सामने आया है कि विनीत ने चुराए गए सोने को अपनी बुआ के घर नरेड़ा, कोठपुतली, राजस्थान में छिपाया है। इसके अलावा आरोपी योगेश की ससुराल जम्मू-कश्मीर में सोना छिपाया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान सोना व चांदी बरामद करना है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चांदी को मेवात में गलवाया गया गया था। अब पुलिस को मेवात में भी निशानदेही करनी है जहां पर चांदी गलवाई गई थी।
-
6 साल से था मुख्य शातिर गिरोह
पुलिस को दी शिकायत में विशाल ज्वैलर्स के संचालक विशाल ने बताया कि काठमंडी निवासी योगेश करीब 6 साल से नौकरी कर रहा था। 28 मई को उसने अचानक नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद आरोपी विनीत सेल्समैन की नौकरी कर रहा था। 17 सितंबर को दुकान के स्टॉक में गड़बड़ी लगी तो चेक किया गया। जांच में दुकान से करीब 1 किलो 250 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी कम मिली। इसके बाद आरोपी विनीत ने बताया कि नवीन वधवा व योगेश वधवा ने मिलकर सोने व चांदी के जेवर चुराकर फतेहाबाद, हिसार और सिरसा के ज्वैलर्स को बेच दिए हैं।