फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stole cash by breaking a sliver in the shop

दुकान में गल्ला तोड़कर नकदी चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Stole cash by breaking a sliver in the shop
चंडीगढ़ रोड पर स्थित साइकिल की दुकान में घुसकर चोर हजारों की नकदी, सीसीटीवी डीवीआर व मॉडम चुराकर ले गया। दुकान मालिक ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी चंडीगढ़ रोड पर साइकिलों की दुकान है। बुधवार शाम करीब 5 बजे अपनी दुकान पर था। एक ग्राहक के आने के चलते वह दूसरी तरफ चला गया। उसी समय एक आरोपी दुकान में आया और गल्ला तोड़कर उसमें रखी पांच हजार की नकदी, सीसीटीवी डीवीआर, एक मॉडम चुरा ले गया। जब वह दुकान में वापस आया तो देखा कि दुकान का गल्ला टूटा हुआ था। इसके बाद उसने आसपास में तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। फिर पुलिस को सूचना दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed