फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Statements of doctors and staff recorded in case of infant's death after vaccination

Fatehabad News: टीकाकरण के बाद शिशु की मौत मामले में डॉक्टर व कर्मचारियों के बयान दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Statements of doctors and staff recorded in case of infant's death after vaccination
फतेहाबाद। हुडा सेक्टर स्थित पॉलीक्लीनिक में तीन मई को रूटीन टीकाकरण के बाद शिशु की हुई मौत मामले में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय में कमेटी ने डॉक्टर, एएनएम और एमपीएचडब्ल्यू के बयान दर्ज किए हैं। मामले में डॉ. रमन कुमार, एएनएम तमन्ना और एमपीएचडब्ल्यू रवि कुमार ने कमेटी के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन

हालांकि इस मामले में सिविल सर्जन द्वारा बनाई गई कमेटी ने घटना के दिन भी मामले की जांच की थी। अब इस मामले में अब कमेटी ने संबंधित के बयान लिए हैं। बताया जा रहा है कि मामला स्वास्थ्य महानिदेशक के पास भी पहुंच चुका है। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत स्वास्थ्य महानिदेशक को मामले की रिपोर्ट दे चुकी हैं।
विज्ञापन

आरोपी एएनएम के खिलाफ दर्ज हो चुका है मामला
हुडा सेक्टर निवासी बलवान सिंह अपने ढाई माह के बच्चे को पॉलीक्लीनिक रूटीन टीकाकरण के लिए लाए थे। यहां पर तैनात स्टाफ ने बच्चे का टीकाकरण किया। टीकाकरण के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और परिवार के लोग अपनी गाड़ी में नागरिक अस्पताल फतेहाबाद की नर्सरी में लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था। परिजनों का आरोप था कि बच्चा स्वस्थ था और टीका लगाने के बाद उसके मुंह से झाग निकलनी शुरू हुई थी। आरोप था कि बच्चे को प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया और न ही मौके पर एंबुलेंस थी। मामले में शहर पुलिस ने एएनएम तमन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले को लेकर अभी फिलहाल प्रक्रिया के तहत जांच चल रही है। इस मामले में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। मामले की जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed