Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   State president Archana leveraged her tour to address organizational and political equations.

Fatehabad News: प्रदेशाध्यक्ष अर्चना ने दौरे पर साधे संगठन और सियासी समीकरण

Thu, 12 Nov 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Nov 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
State president Archana leveraged her tour to address organizational and political equations.
रतिया रेस्ट हाउस में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का बुके देकर स्वागत करते विधायक जरनै
फतेहाबाद। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के जिले के दौरे में संगठन की मजबूती के साथ स्थानीय राजनीतिक संपर्क और समीकरण भी चर्चा में रहे। पूर्व विधायक दुड़ाराम के आवास पर नाश्ते से लेकर रतिया में कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह के स्वागत तक कई राजनीतिक घटनाक्रम सामने आए।
विज्ञापन

वहीं जिला कार्यालय में उन्होंने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा कर बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रदेशाध्यक्ष ने वीरवार सुबह पूर्व विधायक दुड़ाराम के आवास पर नाश्ता किया। इसके बाद पार्षद रमेश गिल्होत्रा के निवास पर पहुंचने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान जिले के भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से भी उनकी मुलाकात हुई। रतिया में कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह की ओर से उनका स्वागत करना भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रमुखों के साथ संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जितनी ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने हर महीने के तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्रों की बैठक अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आमजन से लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।
डॉ. गुप्ता ने सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान करने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और ऑनलाइन विपणन पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि महिलाओं के उत्पादों को बेहतर पहचान दिलाने के लिए संगठन को सहयोग करना चाहिए।

दौरे के दौरान प्रदेशाध्यक्ष अपना घर आश्रम भी पहुंचीं। यहां उन्होंने बेसहारा बुजुर्गों और महिलाओं से मुलाकात की। इसके बाद गोशाला में गोवंश को चारा खिलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रविन्द्र बलियाला, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़, जिला महामंत्री अशोक जाखड़ और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिट्टू गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed