फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   State level Taekwondo and Table Tennis competition begins

Fatehabad News: राज्यस्तरीय ताइक्वांडो व टेबल टेनिस स्पर्धा का आगाज

Mon, 08 Sep 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 08 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
State level Taekwondo and Table Tennis competition begins
टेबल टेनिस के दौरान खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को जिले में 58वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव धांगड़ में हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नाेई व जिला खेल अधिकारी विष्णु दास ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. शारदा बिश्नोई ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार पहुंचे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों का सरपंच प्रतिनिधि विष्णु नैन व गांव के समाजसेवी अनिल सिहाग स्वागत किया। जिले में ताइक्वांडो व टेबल टेनिस की प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग व टेबल टेनिस की महिला व पुरुष वर्ग दोनों की प्रतियोगिताएं हुई हैं। पूरे प्रदेश से दोनों खेलाें में 1350 खिलाड़ियों ने भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

---

ताइक्वांडो में 2 व टेबल टेनिस की एक जिले की नहीं पहुंची टीम

जिले में आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए प्रदेश के सभी जिलों को अपनी टीमें भेजने के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन ताइक्वांडो में 23 टीमों के बजाय 21 ने भाग लिया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी एक जिले की टीम अनुपस्थित रही। ताइक्वांडो में सभी आयुवर्ग के करीब 690 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं टेबल टेनिस स्पर्धा में करीब 660 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ताइक्वांडाें में राई व नूंह की टीम ने भाग नहीं लिया। वहीं राई से टेबल टेनिस की टीम ने भी भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

टेबल टेनिस में पहले दिन हुए करीब 50 राउंड

- पहले दिन अपेक्स पब्लिक स्कूल में चल रही टेबल टेनिस की प्रतियोगिता के करीब 50 मैच हुए, जिनमें अंडर 14, 17, 19 के पुरुष व महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ियों ने खेला। अंडर 14 महिला वर्ग की टीमों के करीब 12 मैच हुए, जिनमें कैथल, चरखी दादरी, हिसार, रोहतक, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पानीपत व गुरुग्राम जीते। अंडर 17 महिला वर्ग में यमुनानगर, जींद, कैथल, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद व गुरुग्राम जीते। अंडर 19 महिला वर्ग में अंबाला, भिवानी, सिरसा, गुरुग्राम, यमुनानगर, हिसार, रेवाड़ी, फरीदाबाद, जींद, फतेहाबाद व रोहतक जीते।

अंडर 14 पुरुष वर्ग के पहले राउंड में पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल व चरखीदादरी जीते, दूसरे राउंड में सोनीपत, कुरुक्षेत्र, रोहतक, कैथल, रेवाड़ी व फरीदाबाद जीते। अंडर 17 के पहले राउंड में कैथल, करनाल, भिवानी, अंबाला व रेवाड़ी जीते, अंडर 19 में सिरसा, झज्जर, करनाल व पानीपत जीते


---

ताइक्वांडो के दो वर्ग के हुए 8 मैच

पहले दिन ताइक्वांडो के खेल में दो आयुवर्ग के करीब 8 मैच हुए। आयुवर्ग अंडर 14 पुरुष वर्ग में भार वर्ग अंडर 18 में मयंक करनाल, अंडर 23 में रितिक पानीपत, अंडर 29 में रुद्रा रेवाड़ी, अंडर 38 में ईश्वर सिरसा ने जीत दर्ज की। आयुवर्ग अंडर 17 वर्ग में भार वर्ग अंडर 38 में प्रियांश पंचकूला, अंडर 48 में शुभम पंचकूला, अंडर 59 में राहुल पानीपत, अंडर 73 में शिवांश सोनीपत ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed