फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   State-level school hockey competition: Semifinals between Fatehabad-Rohtak and Bhiwani-Jind today

राज्यस्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता : फतेहाबाद-रोहतक और भिवानी-जींद के बीच सेमीफाइनल आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
State-level school hockey competition: Semifinals between Fatehabad-Rohtak and Bhiwani-Jind today
बैजलपुर के एस्ट्रोटर्फ पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में गोल का प्रयास करती ​खिलाड़ी। 
फतेहाबाद। गांव बैजलपुर स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में शुक्रवार को 58वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 18 टीमों के 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा विभाग के खेल शाखा के अधिकारी अनूप कुमार व गौरी शंकर ने किया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम, पलवल, मेवात, चरखी दादरी और पंचकूला की टीमें किसी कारणवश प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकीं। बावजूद इसके अन्य जिलों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के स्तर को बनाए रखा। उद्घाटन समारोह में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य सिवेंद्र शर्मा, रण सिंह ओला (राणा), अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पवन ओला, पीटीआई सुनील कुमार, संदीप दांगी, रणदेव, मास्टर जसवंत मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंडर-19 में खेले गए 9 मैच
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 तीन आयु वर्गों में मुकाबले हो रहे हैं। पहले दिन अंडर-19 वर्ग में कुल 9 लीग मैच खेले गए, जिसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। क्वार्टर फाइनल में फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी और जींद ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
राई ने 3-0 से करनाल को हराया।
जींद बनाम झज्जर : जींद ने 5-0 से झज्जर पर बाजी मारी
हिसार ने 6-0 से यमुनानगर को पराजित किया।
फतेहाबाद ने फरीदाबाद को 5-0 से हराया
रेवाड़ी ने कुरुक्षेत्र को 3-0 से हराया
भिवानी ने सिरसा को 3-0 से पराजित किया
कैथल ने अंबाला को 7-0 से बड़े अंतर से हराया
जींद ने रोमांचक मुकाबले में सोनीपत को 1-0 से दी मात
रोहतक ने राई की टीम को 1-0 से हराया
क्वार्टर फाइनल के परिणाम
फतेहाबाद ने पानीपत को 2-0 से हराया
जींद ने कैथल को 1-0 से मात दी
हिसार ने भिवानी को 5-0 से हराया
रोहतक ने रेवाड़ी को 3-1 से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed