फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   State budget: District gets poly clinic for veterinary treatment

राज्य बजट : जिले को मिली पशु चिकित्सा के लिए पॉली क्लीनिक की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
State budget: District gets poly clinic for veterinary treatment
फतेहाबाद में टीवी पर बजट देखते हुए शहरवासी।
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से वीरवार को पेश किए गए राज्य बजट से फतेहाबाद जिले को पशु चिकित्सा के लिए पॉली क्लीनिक की सौगात मिली है। पशुपालकों के लिए यह पॉली क्लीनिक वरदान साबित होगा। पॉली क्लीनिक में बीमार पशुओं के लिए इलाज के लिए अति आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे जिले के चार लाख से अधिक पशुपालकों का पशुओं को इलाज के लिए हिसार ले जाने का खर्च व समय बचेगा।
विज्ञापन

वहीं, व्यापारियों के हाथ एक बार फिर खाली रह गए हैं। बजट से व्यापारी वर्ग राहत मिलने और किसी एग्रो बेस्ड बड़े उद्योग के लगने की उम्मीदें लगाए बैठा था। मगर बजट में ऐसे किसी उद्योग की घोषणाएं नहीं होने से निराशा ही मिली है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज व कचरा प्रबंधन प्लांट के बाद उद्योग की थी उम्मीद
व्यापार मंडल के प्रधान अशोक नारंग के अनुसार मेडिकल कॉलेज टोहाना और कचरा प्रबंधन प्लांट हांसी शिफ्ट होने के बाद इस राज्य बजट में किसी एग्रो बेस्ड उद्योग के फतेहाबाद में लगने की उम्मीद थी। मगर बजट में ऐसी कोई घोषणा न होने से जिला मुख्यालय के शहरी लोगों को निराशा ही मिली है। फतेहाबाद शहर को मंदी व बेकारी के दौर से उबारने के लिए किसी बड़े उद्योग की स्थापना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉली क्लीनिक बनने से पशुपालकों को यह होगा लाभ
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सा के लिए पॉली क्लीनिक में काफी सुविधाएं होती है। पशुओं के एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सर्जरी की व्यवस्था होती है। इसके अलावा गायनी, मेडिशनल डॉक्टर की अलग सुविधा होगी। लैब बनाई जाएगी, जिसमें टेस्ट हो सकेंगे। फिलहाल एक्स-रे या अल्ट्रासाउंड के लिए पशुपालकों को अपने पशु हिसार लेकर जाने पड़ते हैं। अब यह आने-जाने में 100 किलोमीटर से भी अधिक का सफर नहीं करना पड़ेगा। इससे एक बार में पशु ले जाने का तीन से चार हजार रुपये का खर्च बचेगा।
जिले के सवा लाख वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा फायदा

प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को किराये में छूट देने का प्रावधान 65 की बजाय 60 वर्ष की उम्र से ही करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा बुढ़ापा पेंशन में भी 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इन दोनों घोषणाओं का जिले के सवा लाख वरिष्ठ नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा जिले में दिव्यांग व विधवा पेंशन लेने वाले 35 हजार से अधिक लोगों की भी पेंशन 250 रुपये बढ़ी है।
जिले में पशु-पक्षियों की संख्या
मुर्गी : 352417
गाय : 105811
भैंस : 231998
भेड़ : 14056
बकरी : 12856
कुत्ते : 2352
सूअर : 2151
ऊंट : 550
घोड़े : 471
खरगोश : 87
खच्चर : 57
बत्तख : 28
गधा : 12
अन्य पक्षी : 4563
बजट पर क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पेश किया गया बजट ग्रामीण विकास में क्रांतिकारी कदम है। ग्रामीण विकास के लिए 7202 करोड़ का बजट आवंटन किया है। इससे ग्रामीण विकास को तेजी मिलेगी। जिला परिषद के लिए अलग से इंजीनियरिंग विंग की शुरुआत होगी, जिसके 699 अतिरिक्त पद सृजित किए जाएंगे। इसके अलावा ग्राम सचिवों के समकक्ष 2250 पदों का सृजन भी होगा। आगामी छह माह में 857 ग्राम सचिव पदों को भरा जाएगा। इससे पंचायती राज संस्थाओं में मजबूती आएगी।
-देवेंद्र सिंह बबली, विकास एवं पंचायत मंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सबका साथ सबका विकास की अवधारणा के साथ तैयार किया गया है। इसमें समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास का लक्ष्य रखा है। बजट बेहद सराहनीय है।

-सुनीता दुग्गल, सांसद, लोकसभा
मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के हित का बजट पेश किया है। बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाई है, वरिष्ठ नागरिकों को किराये में 60 साल की उम्र से ही रियायत दी है। फतेहाबाद में पशु चिकित्सा के लिए पॉली क्लीनिक की घोषणा का पशुपालकों को बड़ा लाभ मिलेगा।
-दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पेश किए गए बजट से राज्य के सभी वर्गों का समग्र विकास होगा। प्रदेश में खुशहाली होगी। ऐसा विकासात्मक बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री एवं उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।
-लक्ष्मण नापा, विधायक, रतिया

बजट में ग्रामीण विकास, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष फोकस किया गया है। अंत्योदय की भावना से प्रदेश के विकास का सपना रखा गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं में कोचिंग एवं प्रधानमंत्री श्री योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक में स्कूल खोलने किसी प्रकार का नया टैक्स न लगाना सराहनीय फैसले हैं।

-एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
मुख्यमंत्री ने बजट में सभी वर्गों का ख्याल किया है। निश्चित रूप से यह बजट हरियाणा के विकास में अपनी भूमिका निभाएगा। इस बजट में भाजपा सरकार ने जनता को ईमानदारी के साथ बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का काम किया है। सिंचाई, जल संसाधन, कृषि, पंचायत, शहरी विकास, कौशल विकास, सड़क, परिवहन, गरीब श्रमिक, अनुसूचित जातियों, पिछड़ा वर्ग, महिला एवं बुजुर्गों के उत्थान पर पूरा जोर दिया गया है।
-सुभाष बराला, चेयरमैन, सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed