फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Start the work of expansion of the minor

25 अगस्त तक ओपी जिंदल माइनर के विस्तारीकरण का कार्य शुरू करवाएं : गंगवा

Tue, 16 Jul 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Start the work of expansion of the minor
हिसार। ओपी जिंदल माइनर के विस्तारीकरण को लेकर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सोमवार को बैठक हुई। इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 25 अगस्त तक हर हाल में ओपी जिंदल माइनर के विस्तारीकरण का कार्य शुरू करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी से कहा कि जमीन अधिग्रहण का कार्य 10 दिनों में पूरा करवाएं ताकि सिंचाई विभाग के अधिकारी अविलंब विकास परियोजना का निर्माण कार्य शुरू करवा सकें। इस परियोजना का निर्माण कार्य हो जाएगा, जिस पर लगभग 1.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे हजारों किसानों को खेतों के लिए सिंचाई पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता विमल कुमार बिश्नोई ने बताया कि इस परियोजना को लेकर लगभग कागजी कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। भूमि अधिग्रहण होते ही टेंडर अलॉटमेंट की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करवा ली जाएगी। इस माइनर का 63500 आरडी से 67500 आरडी तक विस्तार किया जाना है। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि बैठक में जो निर्देश दिए गए हैं, उन्हें तय समयावधि के अंदर पूरा करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed