फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SST recovered Rs 1 lakh, pistol and cartridges from the vehicle

Fatehabad News: एसएसटी ने गाड़ी से बरामद किए 1 लाख रुपये, पिस्तौल और कारतूस

Thu, 26 Sep 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 26 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
SST recovered Rs 1 lakh, pistol and cartridges from the vehicle
टोहाना-फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमाओं पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। बुधवार को चेकिंग के दौरान एसएसटी के हाथ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। टीमों ने एक कार से एक लाख रुपये, एक .32 बोर पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

टोहाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बलियाला से मनियाना नाके पर चेकिंग के दौरान एसएसटी टीम इंचार्ज संजय कुमार ने एक स्विफ्ट गाड़ी से तलाशी के दौरान बैग में एक लाख रुपये बरामद किए हैं। कार में तीन नागरिक सवार थे। पूछताछ के दौरान वे रुपयों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए रुपयों को सीज कर खजाना कार्यालय में जमा करवा दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान संगरूर जिले के गांव महा सिंह वाला निवासी जगसीर व हरबीर सिंह तथा तीसरे की पहचान जींद के गांव इस्माइलपुर निवासी विनोद कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव दैयड़ नाके पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार से एक लाख रुपये बरामद हुए हैं। टीम इंचार्ज सुरेश कुमार एडीओ ने आम रूटीन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालक को रुकवाया और तलाशी ली तो उनके बैग से एक लाख रुपये बरामद हुए है। निनाण गांव निवासी मोहम्मद हुसैन मोटरसाइकिल चला रहा था। पूछताछ के दौरान वह कुछ जवाब नहीं दे पाया तो टीम ने रुपये सीज कर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed