फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sputum test will be done at three PHC and one CHC of the district

Fatehabad News: जिले की तीन पीएचसी और एक सीएचसी पर करवा सकेंगे बलगम जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sputum test will be done at three PHC and one CHC of the district
फतेहाबाद में पीएचसी पर माइक्रोस्कोपी सेंटर की शुरूआत करते डॉ. मनीष।
फतेहाबाद। टीबी लक्षणों से ग्रस्त मरीजों की जांच बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में माइक्रो स्कोपी सेंटर शुरू किए हैं। यहां पर टीबी आशंकित मरीज बलगम की जांच करवा सकेंगे। जांच में अगर टीबी की पुष्टि होती है तो समय रहते उपचार भी शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरवां, पिरथला, नागपुर और सीएचसी भूथनकलां में टेस्ट के लिए ये सेंटर शुरू किए हैं। इसके अलावा रतिया और टोहाना में ट्रूनेट मशीन भी शुरू होगी। इससे एमडीआर मरीजों की पहचान हो पाएगा। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में सीबीनॉट मशीन चलने के चलते यहां लगाई गई ट्रूनेट मशीन को रतिया और टोहाना के अस्पताल में शुरू करने की स्वास्थ्य विभाग ने प्लानिंग की है।बता दें कि वर्ष 2022 में जिले की लैब में जांच के दौरान 2286 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे ज्यादा पुरुष मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 1495 पुरुष तो 791 महिलाओं में टीबी बीमारी मिली है। संवाद
विज्ञापन


वर्ष 2022 में टीबी के जिले में ये मिले मरीज

क्षेत्र मरीज मिले



फतेहाबाद 640

भट्टू 374

भूना 366
रतिया 410

टोहाना 732

ये हैं टीबी बीमारी के लक्षण

दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना

रात को सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना
बुखार आना, संक्रमण बढऩे के साथ बढ़ना

थकावट होना
वजन कम होना

सांस लेने में दिक्कत होना

एमटीबी जीवाणु के कारण होती है टीबी
चिकित्सकों के मुताबिक क्षय रोग यानि टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस जीवाणु के कारण होता है। रोगाणु हवा के माध्यम से फैलते हैं और आमतौर पर फेफड़ों को संक्रमित करते हैं, लेकिन शरीर के अन्य भागों को भी संक्रमित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

जिले की तीन पीएचसी और एक सीएचसी पर माइक्रोस्कॉपी सेंटर शुरू किया गया है। यहां मरीज बलगम की जांच करवा सकेंगे। लोगों से भी अपील है कि टीबी को लेकर लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं।

-डॉ. मनीष टुटेजा, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed