{"_id":"69498350b15c18061a048d65","slug":"sports-competitions-will-be-organized-in-village-saman-on-good-governance-day-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-145750-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सुशासन दिवस पर गांव समैन में आयोजित हाेंगी खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सुशासन दिवस पर गांव समैन में आयोजित हाेंगी खेल प्रतियोगिताएं
Mon, 22 Dec 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
गांव समैन में सुशासन दिवस पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता को लेकर बैठक करते राज्यसभा सदस्य सुभा
फतेहाबाद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सरकार सुशासन दिवस के रूप में मनाता है। इस सुशासन दिवस पर जिले के गांव समैन में सांसद खेल महोत्सव का शानदार समापन होने जा रहा है। इस महोत्सव के सफल आयोजन और समापन समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की एक बैठक राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की गई।
सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशना और उन्हें एक उपयुक्त मंच प्रदान करना है। बैठक के दौरान गांव समैन में होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के बारे में चर्चा की गई। सुशासन दिवस के अवसर पर इन खेलों का समापन युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सुशासन के प्रति जागरूक करने का एक बेहतरीन माध्यम बनेगा। इस दौरान बैठक में सांसद खेल महोत्सव के संयोजक वेद फूलां, जिला खेल अधिकारी विष्णुदास, एईओ अनूप सिंह, गौरी शंकर साहू, अमित नेहरा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
तैयारियों को लेकर हुई विशेष बैठक
प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए फतेहाबाद के भूना रोड पर स्थित विश्राम गृह में आयोजन समिति की एक विशेष बैठक हुई। इस बैठक में मैदान की व्यवस्था, रेफरी, खान-पान और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि समापन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी शिरकत करेंगे। विजेता टीम को 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इन टीमों के बीच होगा मुकाबला
सुशासन दिवस पर गांव समैन में कबड्डी, क्रिकेट व खो-खो की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की चार टीमें भाग लेंगी। जिसमें महिला व पुरुष वर्ग दोनों की टीमें भाग लेंगी। कबड्डी की प्रतियोगिता में एक टीम समैन व कन्हड़ी और दो टीम जो 14 दिसंबर को एमएम कॉलेज में आयोजित ग्रैंड फिनाले में पहुंची थी, उन टीमों के बीच प्रतियोगिता होगी। एमएम कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान खो-खो खेल का फाइनल मैच जो ऐलनाबाद व टोहाना के बीच होना था, वो भी सुशासन दिवस पर होगा। वहीं क्रिकेट की भी टीम का फाइनल मैच होगा।
पीएम भी कर सकते हैं खिलाड़ियों से बात
गांव समैन में सुशासन दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन का प्रसारण भी किया जाएगा। इस दौरान संभावना है कि प्रधानमंत्री समैन में खिलाड़िृयों से बात कर सकते हैं। इसको लेकर मंगलवार को एक टीम कार्यक्रम स्थल का दौरा भी करेगी।