{"_id":"688521c5747d7243c003bad4","slug":"spo-and-home-guard-accused-of-stalking-mother-in-law-and-daughter-in-law-suspended-by-sp-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137525-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसपीओ और होमगार्ड पर सास-बहू का पीछा करने का आरोप, एसपी ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसपीओ और होमगार्ड पर सास-बहू का पीछा करने का आरोप, एसपी ने किया सस्पेंड
Sun, 27 Jul 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के शिव चौक पर राइडर को घेरकर जांच करते लोग। स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : संवाद
फतेहाबाद। पुलिस विभाग के एसपीओ और होमगार्ड पर शहर के शिव चौक पर रात को सैर कर रही सास-बहू का गलत नीयत से पीछा करने और देखने का आरोप लगा है। शुक्रवार देर रात इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। आरोप है कि बाइक सवार आरोपियों ने महिलाओं का घर तक पीछा किया। आरोपी है कि पुलिसकर्मी नशे में थे। हालांकि पुलिस विभाग का कहना है कि मेडिकल जांच में आरोपी एसपीओ विजय सिंह और होमगार्ड नीरज के नशे की हालत में होने की पुष्टि नहीं हुई है। एसपी सिद्धात जैन ने दोनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया है।
शहर निवासी युवक ने बस स्टैंड पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत में बताया कि अपनी ड्यूटी पर राइडर के दौरान पुलिस के दो कर्मचारियों ने शुक्रवार रात को उनकी मां और पत्नी को गलत नजर से देखा और उनका पीछा भी किया। महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए और आरोपियों को घेर लिया।
जब परिजनों ने पुलिस कर्मचारियों से महिलाओं का पीछा करने का कारण पूछा तो उन्होंने अपनी ड्यूटी के सिलसिले में किसी अन्य व्यक्ति का नाम पूछने आने का बहाना बना दिया। महिलाओं के परिवार ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाकर इस मामले की उचित जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें कुछ लोग एक पुलिसकर्मी को घेरे हुए दिखाई दे रहे है। एक वीडियो पुलिस चौकी के अंदर का है।
विज्ञापन
-
नशे की पुष्टि नहीं, डीएसपी करेंगे जांच
पुलिस अधीक्षक सिद्धात जैन के पीआरओ विनोद कुमार का कहना है कि बस अड्डा पुलिस चौकी के राइडर ड्यूटी पर तैनात एसपीओ विजय सिंह और होमगार्ड नीरज अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हुए रात को गश्त कर रहे थे। इस मामले में सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से कुछ आरोप लगाए गए। इनकी जांच करते हुए आरोपी कर्मचारियों का नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच (अल्कोहल टेस्ट) के लिए भेजा गया। चिकित्सकीय परीक्षण में किसी भी प्रकार के नशे की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही, ना ही कोई वीडियो सामने आया है जिसमें पीछा करने या अनुचित व्यवहार का कोई प्रमाण हो। फिलहाल मामले में दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से करवाई जा रही है।