{"_id":"574746af4f1c1b4407690a24","slug":"speical-childrens-go-to-manali-tour-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष आवश्यकता वाले बच्चे साथियों संग करेंगे मनाली की सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष आवश्यकता वाले बच्चे साथियों संग करेंगे मनाली की सैर
fatehabad/bureau
Updated Fri, 27 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में वादियों की सैर करेंगे। बच्चों को सैर के साथ-साथ ज्ञान भी दिया जाएगा। फतेहाबाद जिले के भट्टू तथा टोहाना ब्लॉक के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मनाली पर ले जाया जा रहा है।
बच्चे अपने साथ अपने साथियों को भी ले जा सकेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग मुख्यालय की तरफ से प्रदेश के सभी एसएसए विभाग को निर्देश जारी कर शेडयूल जारी कर दिया है।
चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड्स के तहत आने वाले बच्चों के लिए (एडवेंचर ऑफ स्टडी नेचर कैंप) प्रकृति अध्ययन शिविर का आयोजन मनाली में किया जाएगा।
मनाली में सभी जिलों के विशेष आवश्यकता वाले बच्चे पहुंचेंगे। जहां पर उन्हें घूमाने के साथ-साथ प्रकृति के बारे में ज्ञान भी दिया जाएगा। इस शिविर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ उनके साथ भी भाग लेंगे। इस बार फतेहाबाद जिले से भट्टू व टोहाना ब्लॉक के बच्चे भाग लेंगे।
विज्ञापन
भट्टू से 13 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे और 2 उनके साथी तथा टोहाना से चार विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थी व उनके दो साथी शामिल होंगे। जिले से दो स्पेशल टीचर और एक एपीसी भी भाग लेगा।
7 से 13 जून तक चलेगा शिविर
भट्टू व टोहाना से 17 बच्चे व 2 उनके साथ तथा कुल 25 लोग यहां से पहले पंचकूला रवाना होंगे। उसके बाद उन्हें मनाली ले जाया जाएगा, जहां विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को प्रकृति अध्ययन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
गोबिंद शर्मा, सहायक प्रयोजना संयोजक, एसएसए फतेहाबाद