फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Speeding car hits motorcycle from behind, driver dies

Fatehabad News: तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी पीछे से टक्कर, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hits motorcycle from behind, driver dies
फतेहाबाद में हिसार-सिरसा रोड फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेते हुए पुलिसकर्मी
फतेहाबाद। शहर के रतिया पुल के पास फोरलेन पर सोमवार दोपहर को तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे एक निजी कंपनी के कर्मी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मृतक सुरेंद्र सिरसा के गांव जोगीवाला का रहने वाला था। सुरेंद्र के चचेरे भाई सुरेश कुमार के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जोगीवाला निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र कुमार फतेहाबाद के फिनोवा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में वसूली प्रतिनिधी के तौर पर काम करता था। मृतक के चचेरे भाई के अनुसार सोमवार दोपहर सुरेंद्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर फतेहाबाद से काम के लिए निकला था। जब वह फोरलेन पर रतिया पुल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर कार पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुरुनानक पुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


कार के आगे लिखा है चेयरमैन

घटना के बाद कार सवार लोग कार को मौके को छोड़कर फरार हो गए। इसके चलते कार सवार का पता नहीं चल पाया। कार पर नंबर ऐलनाबाद का है और आगे चेयरमैन लिखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाड़ी का पता किया जा रहा है
सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई है। गाड़ी सवार लोग मौके से फरार हो गए। गाड़ी ऐलनाबाद की बताई जा रही है। फिलहाल जांच की जा रही है। मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
- राधेश्याम, इंचार्ज, गुरुनानकपुरा चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed