फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Special traffic arrangements in the city during the Kanwar Yatra

Fatehabad News: कांवड़ यात्रा के बीच शहर में विशेष यातायात व्यवस्था

Fri, 07 Aug 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 07 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Special traffic arrangements in the city during the Kanwar Yatra
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ चौक पर कावड़ियों के चलने के लिए लगाए गए कोन। संवाद
फतेहाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही देखते हुए यातायात पुलिस ने पूरे शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। मुख्य चौराहों और व्यस्त मार्गों पर यातायात कोन लगाए गए हैं तथा अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है जिससे कांवड़ियों और आम नागरिकों की आवाजाही सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रभारी जय सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कई मार्गों पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रहती है। इसे ध्यान में रखकर पहले ही यातायात प्रबंधन की योजना तैयार की गई है। जिन स्थानों पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। यातायात कोन की मदद से वाहनों की दिशा निर्धारित की गई है जिससे चौक-चौराहों पर जाम की आशंका कम रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने सिरसा जाने वाले कांवड़ियों से मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले मार्गों के स्थान पर बाईपास मार्ग अपनाने की अपील की है। इससे शहर के भीतर यातायात का दबाव कम रहेगा और श्रद्धालु बिना बाधा अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य रखने, निर्धारित गति में वाहन चलाने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। कांवड़ियों के जत्थों के बीच वाहन निकालने या जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed