फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Special time of 45 minutes after the accident to save the life of the injured: Secretary

दुर्घटना के बाद के 45 मिनट का समय घायल के जीवन की रक्षा के लिए विशेष : सचिव

Sun, 15 Sep 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 15 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Special time of 45 minutes after the accident to save the life of the injured: Secretary
फतेहाबाद के पीएमश्री राजकीय विद्यालय में प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देते विशेषज्ञ।
फतेहाबाद। पार्क में घूमने वालीं महिलाओं व बुजुर्गों तथा पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। विश्व प्राथमिक सहायता दिवस पर जिला रेडक्रॉस समिति एवं सेंट जॉन एंबुलेंस की ओर से यह जागरूक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव रामजीलाल ने बताया कि हम सभी को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी होनी चाहिए क्योंकि दुर्घटना कहीं भी और कभी भी घटित हो सकती है। दुर्घटना के बाद के 45 मिनट का समय घायल व्यक्ति के जीवन की रक्षा के लिए विशेष होता है। इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा मिल जाती है तो उसके जीने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी होने पर हम दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। प्रिंसिपल कृष्ण कुमार ने कहा कि फर्स्ट एड की जानकारी जीवन बचाने के लिए बहुत ही उपयोगी है। सही समय पर दी गई फर्स्ट एड से घायल व्यक्ति के प्राणों की रक्षा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में ये सब बताया
प्राथमिक सहायता प्रवक्ता कृष्ण कुक्कड़ ने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को हृदय आघात के दौरान कृत्रिम श्वास देने की विधि, एसिड अटैक, आग लगने व पानी में डूबने पर बचाव के तरीके एवं उनका उपचार, फ्रेक्चर एवं रक्तस्राव रोकने में पट्टियों का उपयोग के बारे में बताया। प्राथमिक सहायता प्रवक्ता अंजु रानी ने घायल व्यक्ति को सही प्रकार से स्ट्रेचर द्वारा चिकित्सक संस्थान या एंबुलेंस तक पहुंचाने की विधि तथा अन्य बहुमूल्य प्राथमिक सहायता की जानकारी व्यावहारिक तौर पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed