फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SP went out to give the message of strict action against crime and drug trafficking

Fatehabad News: अपराध और नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई का संदेश देने निकले एसपी

Tue, 29 Jul 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
SP went out to give the message of strict action against crime and drug trafficking
भूना। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ जैन शहर की सड़क पर पैदल मार्च करते हुए और साथ में शहर के गणमान्य
भूना। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को शहर में पैदल मार्च निकाला। एसपी ने अग्रसेन चौक से शहीद उधम सिंह चौक तक पैदल मार्च करते हुए लोगों को पुलिस की उपस्थिति का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि अपराधी तत्वों व नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

एसपी जैन ने कहा कि पैदल मार्च का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। पुलिस टीम लगातार शहर में गश्त और निगरानी कर रही है। नशा तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पैदल मार्च के दौरान एसपी ने व्यापारियों, युवाओं और स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा, शहर की सुरक्षा तभी संभव है जब पुलिस और जनता एक साथ काम करें। एसपी जैन ने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भूना को अपराध और नशे से मुक्त बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। भ्रमण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना भूना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, जिसमें मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, रोजनामचा, रिकॉर्ड रूम, सीसीटीएनएस एंट्री सिस्टम की जांच की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ की उपस्थिति और ड्यूटी रजिस्टर का भी अवलोकन किया।

उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और सुव्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह बैजलपुरिया, पंचायत समिति के चेयरमैन महेंद्र सिंह सोड, एसएचओ ओम प्रकाश बिश्नोई, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान कैलाश बंसल, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान फकीरचंद मित्तल, विकास कुमार,सुभाष चंद्र, हरदीप सिंह व शहर के गणमान्य नागरिक भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed