{"_id":"69010656c92c5cd6aa01cf28","slug":"sp-reached-the-house-of-the-youth-who-died-due-to-drug-addiction-to-offer-condolences-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-142746-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशे से मरे युवक के घर सांत्वना देने पहुंचे एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशे से मरे युवक के घर सांत्वना देने पहुंचे एसपी
विज्ञापन
गांव मिराना में मृतक युवक के परिजनों से संवेदना जताते पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन। पुलिस विभाग
रतिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन मंगलवार को गांव मिराना पहुंचे, जहां उन्होंने नशे की लत के कारण जान गंवाने वाले एक युवा के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों में पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगा ताकि कोई और परिवार इस दर्द से न गुजरे।
एसपी जैन ने कहा कि अब जिले का कोई युवा नशे की गिरफ्त में नहीं आने दिया जाएगा। पुलिस की मुहिम और तेज की जाएगी, हर सप्लायर, हर एजेंट और हर डीलर तक पहुंचकर उन्हें कानून के शिकंजे में कसा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा, जो युवाओं के भविष्य से खेल रहा है, उसके लिए इस जिले में अब कोई जगह नहीं।
एसपी ने बताया कि जिलेभर में थाना स्तर पर जागरूकता अभियान, स्कूल-कॉलेज कार्यक्रम, और ड्रग हॉटस्पॉट पर सघन चेकिंग लगातार जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गांव मिराना के लोगों ने एसपी का आभार जताया कि उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर न सिर्फ हौसला बढ़ाया बल्कि पूरे गांव को यह संदेश दिया कि समाज को अब मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।