फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SP made corona vaccination

80 पुलिसकर्मियों को भेजा मैसेज, एसपी समेत 68 ने करवाया कोरोना टीकाकरण

Fri, 05 Feb 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
SP made corona vaccination
पुलिस अधीक्षक को कोरोना टीका लगातीं स्वास्‍थ्य कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन में सेशन लगाया गया। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रजिस्टर्ड पुलिस कर्मियों को मैसेज के द्वारा बुलवाया। कोरोना सेशन का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने खुद टीकाकरण करवाकर किया। इसके बाद डीएसपी व अन्य पुलिसकर्मियों का टीकाकरण हुआ। सेशन पर 80 पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। लेकिन 68 ने पुलिस टीकाकरण करवाया। करीब 800 पुलिसकर्मियों का टीकाकरण होना है। स्वास्थ्य विभाग ने 100 पुलिस कर्मियों को रोजाना टीका लगाने का लक्ष्य रखा लेकिन पुलिस विभाग से सुझाव दिया गया कि सेशन साइट पर रोजाना 70 से 80 पुलिसकर्मी पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

टीका लगवाने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने अपने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वह टीकाकरण जरूर करवाएं। अफवाह की तरफ ध्यान न दें ये बिल्कुल सुरक्षित है। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी, डेंटल सर्जन मेजर डॉ.शरद तुली ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों की सुविधा के मुताबिक टीकाकरण सेशन लगाए जाएंगे। कोई साइड इफेक्ट न हो इसलिए टीम भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

जिले में अभी पहले चरण का टीकाकरण पूरा नहीं हुआ है। करीब 1200 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण रह गया है। शुक्रवार को टोहाना, रतिया, भूना, भट्टूकलां व जाखल में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सेशन लगाए गए लेकिन सीएचसी रतिया पर 76 का लक्ष्य होने के बावजूद कोई कर्मी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कोरोना वैक्सीनेशन डे सोमवार को मनाएगा। इस दिन चारों विभागों के कर्मचारियों का सभी केद्रों पर टीकाकरण होगा। एक हजार पात्र फ्रंटलाइन को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित विभागों के मुखियाओं को आदेश जारी कर दिए गए है।
जिले में कोरोना संक्रमित तीसरे दिन कोई केस नहीं मिला है। लैब से शुक्रवार को 1860 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जांच में कोरोना संक्रमित कोई मरीज नहीं मिला है। इसके अलावा कोई मरीज ठीक भी नहीं हुआ है। जिले में अब तक 4720 केस आ चुके है। 4596 मरीज ठीक हो चुके है। फिलहाल 6 मरीज ही सक्रिय है।
सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन डे मनाया जाएगा। जल्द ही हम दूसरा चरण पूरा करने की कोशिश करेंगे। संबंधित विभागों के कर्मचारियों से अपील है कि वह टीकाकरण जरूर करवाएं। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।

नगर परिषद और नपा के सभी कर्मचारियों को आदेश दे दिए है कि वह स्वास्थ्य विभाग के सेशन साइट पर कोरोना टीका जरूर लगवाएं। शनिवार को संबंधित कर्मचारियों को टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। -समवर्तक सिंह, जिला नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed