फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SP inspected the weekly police parade.

Fatehabad News: एसपी ने साप्ताहिक पुलिस परेड का किया निरीक्षण

Mon, 25 May 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 25 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
SP inspected the weekly police parade.
फतेहाबाद के पुलिस लाइन में परेड में भाग लेते हुए पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद। जिले में पुलिसिंग को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक पुलिस परेड का पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल की तैयारियों, अनुशासन, कार्यक्षमता और शारीरिक दक्षता का आकलन किया गया।
विज्ञापन

परेड में पुलिसकर्मियों ने एकरूपता, सतर्कता और समन्वय का प्रभावी प्रदर्शन किया। एसपी ने ड्रिल, टर्नआउट और परेड की विभिन्न गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को नियमित अभ्यास और अनुशासित दिनचर्या बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के लिए अनुशासन, सजगता और मानसिक दृढ़ता बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी। परेड के उपरांत उन्होंने ईआरवी, पीसीआर और राइडर यूनिट्स की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा आपात स्थितियों में बेहतर रिस्पॉन्स टाइम सुनिश्चित करने और फील्ड में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed