फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SP inspected the traffic system by patrolling the city on foot

Fatehabad News: एसपी ने शहर की पैदल गश्त कर ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

Tue, 29 Apr 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP inspected the traffic system by patrolling the city on foot
फतेहाबाद शहर के बाजारों में पैदल गश्त करते पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन।
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने मंगलवार को शहर में पैदल गश्त की। डीएसपी व शहर थाना प्रभारी से क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। एसपी जवाहर चौक से पैदल चलते हुए थाना रोड होकर शहर की बस स्टैंड चौकी में पहुंचे। रास्ते में उन्होंने यातायात व्यवस्था के बारे में भी थाना प्रभारी से बातचीत की। इसके बाद एसपी लाल बत्ती चौक से भट्टू रोड होते हुए शहर थाना पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर उन्होंने पुलिसकर्मियों की बैठक ली। एसपी ने कहा कि जिले में बढ़ते नशे को चुनौती के तौर पर ले रहे है। नशे के ओवरडोज के मामले भी सामने आए हैं। अगर युवा नशा विरोधी मुहिम में पुलिस का साथ दें तो नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है। एसपी के आने की सूचना पाकर पुलिस कर्मचारी पहले ही बाजारों में तैनात कर दिए गए थे। इस दौरे के लिए यातायात व्यवस्था में भी सुधार नजर आया।
विज्ञापन


रात को लगाई जाएगी पुलिसकर्मियों की डयूटी

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि दिन के साथ-साथ वह रात को भी कई पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे। शहर के मुख्य रास्तों पर रात के समय पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि रात के समय गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर नजर रखी जा सके। वहीं रात के समय कोई हादसा होने पर पुलिस तुरंत मदद के लिए पहुंच सके। शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए एसपी ने कहा कि जिन रास्तों पर सीसीटीवी की जरूरत है उन रास्तों का चयन करके लगाने की कार्रवाई शुरु की जाएगी। इसमें सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा। शहर के कई इलाकों में नशे का प्रकोप अधिक है। उन इलाकों में पुलिस की गश्त को बढ़ाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बस स्टैंड चौकी के अंदर स्थित एवीटी स्टाफ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इसमें एसपी ने कहा कि थाना में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई करें। सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed