{"_id":"68fa6f827aa1c2fdba0e0e8d","slug":"sp-handed-over-the-phones-to-their-rightful-owners-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-142470-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: साइबर पुलिस ने ट्रेस किए गुम फोन, एसपी ने असल मालिकों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: साइबर पुलिस ने ट्रेस किए गुम फोन, एसपी ने असल मालिकों को सौंपे
Thu, 23 Oct 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुम हुए फोनों को उनके मालिकों को सौंपते एसपी सिद्धांत जैन।
फतेहाबाद । फतेहाबाद पुलिस अब सिर्फ अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों के खोए भरोसे और संपर्क को भी तकनीक के माध्यम से वापस दिला रही है। साइबर थाना फतेहाबाद ने वीरवार को लाखों रुपये के गुम हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए ।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी सिद्धांत जैन, आईपीएस ने करीब 10 लाख कीमत के 16 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। अब तक साइबर थाना की टीम 247 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर लौटाने की उपलब्धि हासिल कर चुकी है।
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम ने आईएमईआई ट्रेसिंग, डिजिटल सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर इन मोबाइलों को ट्रेस किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जब एसपी ने मोबाइल मालिकों को उनके फोन सौंपे, तो माहौल भावनाओं से भर गया। इनमें रोहित मिश्रा, अंकुश, विनोद कुमार, जगदेव सिंह, संदीप कुमार, मदनलाल, सुनील कुमार, कुलदीप, नरेश, रणजीत सिंह शामिल रहे। एसपी जैन ने कहा कि मोबाइल लौटाना केवल तकनीक की सफलता नहीं, यह पुलिस की संवेदनशीलता और जनसेवा भावना का परिचय है।