फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SP dismissed two home guards in Deepa's murder case

Fatehabad News: दीपा की हत्या मामले में एसपी ने दो होमगार्ड बर्खास्त किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
SP dismissed two home guards in Deepa's murder case
फतेहाबाद के गुरूनानकपुरा मोहल्ला में हमलावर सीसीटीवी में नजर आते हुए और पास मौजूद होमगार्ड
फतेहाबाद। गुरुनानकपुरा मोहल्ला में रविवार रात को युवक संदीप उर्फ दीपा की हत्या मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने होमगार्ड मुकेश और होशियार सिंह को बर्खास्त कर दिया है। मृतक के परिजनों ने दोनों पर आरोप लगाया था कि मौके पर तैनाती के बावजूद हमलावरों ने चाकू से वार किए थे।
विज्ञापन


इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसका वीडियो सोमवार को वायरल हुआहै। इसमें नजर आ रहा है कि कार में सवार युवक आकर झगड़ा करते हैं। फुटेज में होमगार्ड जवान खड़े नजर आ रहे हैं। मामले में सोमवार को शहर पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी ने आरोपी हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी संजय बिश्नोई के नेतृत्व में चार टीमें भी गठित की हैं।
विज्ञापन


मृतक संदीप उर्फ दीपा (28) गुरुनानकपुरा मोहल्ला में अपनी ननिहाल में रहता था। उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य सिरसा में रहते हैं। मामा काका सिंह और मामी सुनीता ने बताया कि संदीप छह भाई-बहनों ( 4 बहन और 2 भाई) में दूसरे नंबर का था। वह बचपन से ही उनके पास रहता था। पुलिस के अनुसार संदीप पर भी कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

नाके बावजूद गाड़ी की हुई एंट्री

गुरुनानकपुरा मोहल्ला में नशा तस्करी रोकने के लिए पुलिस विभाग ने करीब पांच माह से नाकेबंदी की हुई है। यहां पर शिफ्ट वाइज कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रात को जब गाड़ी गुरुनानकपुरा मोहल्ला में आई तो उसे दौरान कर्मचारियों ने उनको रोकने का प्रयास ही नहीं किया और साइड में खड़े रहे। इसके अलावा हमलावर डंडे लेकर भी दौड़ते हुए फुटेज में नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को मृतक संदीप के मामा हरजिंद्र उर्फ काका की शिकायत पर सुरेंद्र उर्फ छिंदा, मंगत उर्फ मंगा और 5 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


-

हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी संजय बिश्नोई के नेतृत्व में चार टीमें गठित कर दी गई हैं। इनमें गुरुनानकपुरा चौकी, सिटी थाना पुलिस व सीआईए की टीमें शामिल हैं। आरोपियों की पहचान करके जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed