फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SP appeals... Shop online with caution during the festive season

Fatehabad News: एसपी ने की अपील...त्योहारी सीजन में सावधानी से करें ऑनलाइन शॉपिंग

Fri, 03 Oct 2025 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
SP appeals... Shop online with caution during the festive season
फतेहाबाद। त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन चरम पर है। इसी डिजिटल सुविधा का फायदा उठाकर साइबर ठग आमजन को बड़ी चपत लगा रहे हैं। फतेहाबाद पुलिस ने बढ़ते ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड के मद्देनजर एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों से सतर्क रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन द्वारा जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि त्योहारी ऑफर्स के नाम पर लोगों को लालच देकर ठगा जा रहा है। साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट, नकली कस्टमर केयर नंबर और एडवांस पेमेंट के बहाने भोले-भाले ग्राहकों को शिकार बना रहे हैं। एसपी ने कहा कि ओएलएक्स, क्विकर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर भी फौजी या सरकारी कर्मचारी बनकर साइबर ठग पहले भरोसा जीतते हैं और इसके बाद फिर एडवांस ट्रांजेक्शन के नाम पर पैसे ऐंठ लेते हैं। ये एक आम ट्रेंड बन चुका है। इससे सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन




ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड से बचाव के लिए सुझाव

- केवल एचटीपीपी से शुरू होने वाली वेरिफाइड वेबसाइटों से ही खरीदारी करें।



- बेहद सस्ते ऑफर्स या लुभावनी स्कीमों से सावधान रहें – ये अक्सर फ्रॉड होते हैं।



- किसी भी परिस्थिति में अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड की जानकारी, ओटीपी या बैंक डिटेल्स साझा न करें।



- कस्टमर केयर नंबर केवल अधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही लें, गूगल सर्च में दिखने वाले नंबर कई बार फर्जी होते हैं।






साइबर ठगी, तो तुरंत ये काम करें

- 1930 पर कॉल करें।



- www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।



- निकटतम थाना या साइबर सेल से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed