फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SP appeals... Shop online with caution during the festive season.

Fatehabad News: पराली प्रबंधन के लिए हर गांव में 20 मशीनें उपलब्ध कराने की मांग

Fri, 03 Oct 2025 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
SP appeals... Shop online with caution during the festive season.
जाखल में नायब तहसीलदार को मांग पत्र सौंपते किसान। संवाद
जाखल । पगड़ी संभाल जट्टा, किसान संघर्ष समिति हरियाणा खंड जाखल की यूनियन की ओर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। ब्लाॅक अध्यक्ष लाभ सिंह और सचिव हरविंदर बेनीपाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में किसान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा खेतों में धान के अवशेष (पराली) को लेकर किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से पराली के समय पर ही उचित प्रबंधन को लेकर जाखल के प्रत्येक गांव में 20 मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके लिए जाखल के नायब तहसीलदार को मांग पत्र सौंप कर जल्द समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने नायब तहसीलदार को सौंपे गए पत्र में बताया कि जाखल ब्लॉक के अंतर्गत 25 गांव शामिल हैं। इन सभी गांवों में पराली की गांठें बनाने वाली करीब 20 मशीनें ही उपलब्ध है जो अपेक्षाकृत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक के कई गांवों में बहुत से ऐसे रास्ते हैं, जिन पर पराली की गांठें बनाने वाली मशीन अथवा गांठों का उठान करने वाली ट्राली वहां से नहीं गुजर सकती है। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की भी मांग की।
उन्होंने मांग की कि पराली की गांठें बनाने के बाद अगले दिन ही खेत से उनका उठान सुनिश्चित किया जाए, ताकि खेतों में नमी की मात्रा बरकरार रहने से किसान आगे गेहूं फसल की सही ढंग से बिजाई कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गांवों में कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहां पर बिजली की तारें बहुत नीची हैं। वहां से गुजरते समय ट्राली उन तारों में फंस जाती है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का भी जल्द समाधान कराने की मांग की।

इसके साथ ही किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि पराली की समस्या को लेकर गांव स्तर पर संगठन की बैठकें शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही किसानों की पराली संबंधित समस्याओं का निराकरण न किया गया तो किसानों को विवश होकर अपने खेतों में धान की पराली को आग लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed