फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Son killed in road accident, mother injured

Fatehabad News: सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत, मां घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Son killed in road accident, mother injured
भट्टू कलां। भट्टू कलां से करीब तीन किमी दूर ढाबी रामसरा रोड पर कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठी युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव रामसरा निवासी करीब 19 वर्षीय सचिन व उसकी मां मोटरसाइकिल पर सवार होकर भट्टू कलां की ओर आ रहे थे। भट्टू कलां से करीब तीन किलोमीटर पहले आगे चल रही एक कार सवारी उतार कर चलने लगी, तभी पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल की कार से टक्कर हो गई। इससे सचिन सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां दर्शना का सिर कार की डिग्गी का शीशा तोड़ कर उसमें घुस गया। बताया जाता है कि कार चालक ने गंभीर रूप से घायल महिला को भट्टू कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पंहुचाया। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed