फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Someone pressed the button to make their candidate win and someone else to defeat him.

Fatehabad News: किसी ने अपने प्रत्याशी को जिताने तो किसी ने हराने के लिए दबाया बटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Someone pressed the button to make their candidate win and someone else to defeat him.
गांव जल्लोपुर में बूथ नंबर 67 पर परिवार सहित वोट डालकर स्याही दिखाते रतिया विधायक लक्ष्मण नापा।
फतेहाबाद/टोहाना/रतिया। इस लोकसभा चुनाव में मतदान के जरिये जिले के नेताओं ने किसी का कांटा निकालने की कोशिश की है तो किसी को जिताने के लिए जोर लगाया है। जिले के अधिकांश वीआईपी मतदाताओं ने भी सुबह-सुबह ही बूथों पर जाकर मतदान किया। टोहाना के जजपा से विधायक और पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ गांव बिढाईखेड़ा के स्कूल में बने बूथ नंबर 154 पर मतदान किया।
विज्ञापन

रोचक बात यह है कि देवेंद्र बबली ने कुछ दिन पहले ही अपने समर्थकों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का इशारा किया था। हालांकि, उनकी पार्टी जजपा से भी प्रत्याशी रमेश खटक मैदान में हैं। वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गांव डांगरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ नंबर 143 पर परिवार सहित मतदान किया। सुभाष बराला ने लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। इसके बाद मतदान किया। जजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता निशान सिंह ने अपने गांव मामूपुर के बूथ नंबर 45 जबकि गांव समैन के सरपंच एवं हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल ने गांव समैन के राजकीय स्कूल में बने बूथ पर वोट डाला।
विज्ञापन


विधायक दुड़ाराम सुबह ही पत्नी के साथ पहुंचे पैतृक गांव
फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम का आवास शहर में भट्टू रोड पर हैं, लेकिन उनका वोट पैतृक गांव मोहम्मदपुर रोही में हैं। वह सुबह ही पत्नी के साथ गांव पहुंचे और वहां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बूथ नंबर 73 पर मतदान किया। जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने गांव बरसीन में मतदान किया। इसके अलावा रतिया क्षेत्र में पूर्व खेल मंत्री रामस्वरूप रामा ने गांव रतनगढ़ के सरकारी स्कूल में बूथ नंबर 35, रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने गांव जल्लोपुर में बूथ नंबर 67 और अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो. रविंद्र बलियाला ने गांव बलियाला में बूथ नंबर 38 पर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबली ने सैलजा के बूथ पर जाकर संभाले कार्यकर्ता
पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने टोहाना में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के बूथ पर बैठे अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कार्यकर्ताओं का भीषण गर्मी में भी ड्यूटी देने के लिए हौसला भी बढ़ाया।


पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह नहीं कर सके मतदान
टोहाना क्षेत्र से दो बार विधायक रहे और पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह मतदान नहीं कर पाए हैं। उनका केएम मॉडल स्कूल में बूथ नंबर 74 पर वोट हैं। देर शाम 5 बजे तक भी वह मतदान करने के लिए बूथ पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed