फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Some relief from storm and drizzle in the district, 128 poles broken in Ratia

Fatehabad News: जिले में आंधी व बूंदाबांदी ने दिखाई थोड़ी राहत, रतिया में 128 पोल टूटे

Sat, 01 Jun 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 01 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Some relief from storm and drizzle in the district, 128 poles broken in Ratia
आंधी से गिरे बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर।
फतेहाबाद/रतिया। जिले में शनिवार दोपहर बाद आई तेज आंधी ने मौसम की गर्मी को कुछ ठंडा किया है। करीब 50 मिनट तक आंधी चलती रही। इसके बाद मामूली सी बूंदाबांदी भी हुई है। इससे पहले शुक्रवार शाम को रतिया क्षेत्र में भी आंधी आई। इसमें 128 पोल व 6 ट्रांसफार्मर गिर गए।
विज्ञापन

दोनों दिन आई आंधी के बाद जिले के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी हुई है। इस कारण गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई है। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 44.8 व न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एचएयू हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पहले से ही आंधी चलने की आशंका जताई गई थी। शनिवार व रविवार को आंशिक बादलवाही, हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई गई।
विज्ञापन

उधर, रतिया क्षेत्र में शुक्रवार देर रात्रि को धूल भरी आंधी चली। इसके बाद कुछ समय तक बूंदाबांदी भी हुई। इससे क्षेत्र में अधिकतम तापमान में जरूर कुछ गिरावट आई। मगर बिजली निगम को बड़ा नुकसान हुआ है। शनिवार दोपहर तक लू चलने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मगर शाम को आसमान में बादल छाने के साथ धूलभरी आंधी चली। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ समय तक बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम सुहाना हुआ। लोगों को गर्मी से मामूली राहत भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आंधी से रतिया के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 128 पोल, 6 ट्रांसफार्मर गिर गए। इस कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई। शनिवार को पूरे दिन बिजलीकर्मी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे। बिजली निगम के ग्रामीण एसडीओ अशोक पानू ने बताया कि आंधी से उनके क्षेत्र में करीब 80 पोल व 5 ट्रांसफार्मर गिरे हैं। वहीं, शहरी एसडीओ विकास ठकराल ने बताया कि अंधड़ से उनके क्षेत्र में 48 पोल व एक ट्रांसफार्मर गिर गया। कर्मचारियों ने अनेक जगहों पर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जबकि बाकी जगहों पर भी लगातार काम जारी है।


जाखल में बिजली गुल होने से बढ़ी पेयजल किल्लत

जाखल क्षेत्र में भी शुक्रवार देर शाम को आई तेज आंधी से बिजली पोल, ट्रांसफार्मर व पेड़ टूटकर गिर गए। जाखल क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली शुक्रवार पूरी रात व शनिवार शाम तक गुल रही। इससे लोग परेशान रहे। बिजली सप्लाई बाधित होने के चलते जाखल क्षेत्र में पेयजल की किल्लत बन गई। इससे लोग गांव चांदपुरा में भाखड़ा नहर के किनारे बनी डिग्गी से पानी लाते दिखाई दिए। जाखल के म्योंद पुल से भाखड़ा नहर की पटरी पर काफी पेड़ गिर गए। इससे चांदपुरा हेड तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। तेज आंधी से भूना की तरफ से जाखल आने वाली एचटी लाइन के टावर का ऊपरी हिस्सा टूट गया। इससे जाखल क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। एसडीओ भजन सिंह ने बताया कि तेज आंधी के कारण बिजली बाधित हुई। रात से ही बिजली कर्मचारी लाइट को ठीक करने में लगे रहे। पानीपत की टीमें भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed