फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Soldier Manoj Dahiya of Pilimandori village of Fatehabad martyred in Assam

Haryana: फतेहाबाद के गांव पीलीमंदोरी के सैनिक मनोज दहिया असम में हुए शहीद, 17 दिसंबर को छुट्टी से लौटे थे

Sun, 08 Jan 2023 09:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भट्टू कलां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भट्टू कलां (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 09:40 PM IST
सार

मनोज दहिया राजपुताना राइफल्स में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। साल 2018 में उनकी शादी संजू बाला के साथ हुई थी। उनकी तीन साल चार महीने की एक बेटी हेजल है।

विज्ञापन
Soldier Manoj Dahiya of Pilimandori village of Fatehabad martyred in Assam
सैनिक मनोज दहिया का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के भट्टू कलां क्षेत्र के गांव पीलीमंदोरी निवासी सैनिक मनोज दहिया (30) असम क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। सेना के अधिकारियों ने घटना के बारे में सैनिक के परिजनों को अवगत करा दिया है। इससे पहले, 23 दिसंबर को गांव पीलीमंदोरी निवासी ग्रेनेडियर विकास राहड़ भी सिक्किम हादसे में शहीद हो गए थे।  

विज्ञापन


 गांव पीलीमंदोरी निवासी बलवंत दहिया के इकलौते बेटे मनोज दहिया 27 जून 2011 को सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल वह 6 राजपुताना राइफल्स में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। पांच जनवरी को वह अपने अन्य साथियों के साथ मुख्यालय से रवाना हुए थे। शनिवार रात को काफिला रुका तो वह गाड़ी में ही सोए हुए थे।
विज्ञापन


अलसुबह अन्य सैन्य कर्मचारियों ने देखा वह अचेत पड़े हुए थे। उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सैनिक मनोज दहिया का ससुराल गांव सूलीखेड़ा में हैं। उनके ससुर भी सेवानिवृत्त फौजी हैं। साल 2018 में उनकी शादी संजू बाला के साथ हुई थी। उनकी तीन साल चार महीने की एक बेटी हेजल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 दिसंबर को एक महीने की छुट्टी से गए थे वापस
सैनिक मनोज दहिया 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2022 तक एक महीने की छुट्टी गांव में बिताकर गए थे। गांव भट्टू में उनका ननिहाल है। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव पीलीमंदोरी के साथ-साथ सूलीखेड़ा व भट्टू में भी रिश्तेदारों के यहां जानकारी लेने लोग पहुंचे।


गांव पीलीमंदोरी निवासी सैनिक मनोज दहिया की शहादत का समाचार मिला है। निधन का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। -रविंद्र ढाका, अध्यक्ष, सैनिक गौरव संगठन, भट्टू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed