फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Soldier drowns in canal while trying to save friend in Hansawala village of Tohana

Fatehabad News: टोहाना के गांव हांसावाला में दोस्त को बचाने के चक्कर में नहर में डूबा फौजी

Sat, 01 Jun 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 01 Jun 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Soldier drowns in canal while trying to save friend in Hansawala village of Tohana
मनजीत गिल।
समैन। टोहाना क्षेत्र के गांव हांसावाला निवासी फौजी मनजीत गिल नहर में डूब गया। फौजी एक दिन पहले वीरवार को ही जम्मू-कश्मीर से 10 दिन की छुट्टी पर आया था। वीरवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ उकलाना खंड के गांव कुंदनपुरा में नहर में नहाने गया था। नहर में डूब रहे अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में मनजीत सिंह नहर में बह गया। दो दिन से उसकी तलाश जारी है। मगर उसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव हांसावाला निवासी रणधीर सिंह का 28 वर्षीय बेटा मनजीत गिल बॉक्सिंग का अच्छा खिलाड़ी है। उसने कई मेडल जीते थे। खेल कोटे से करीब 9 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। अभी वह नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत है। वह अविवाहित है। फिलहाल मनजीत गिल की ड्यूटी 338 मीडियम बटालियन आरटी जम्मू-कश्मीर में है। मनजीत के चचेरे भाई राममेहर गिल ने बताया कि मनजीत छुट्टी लेकर वीरवार को सुबह 5 बजे ही गांव में घर पहुंचा था। परिजनों से मिलने के बाद वीरवार को ही दोपहर एक बजे वह अपने दो दोस्तों सुमित व मदन के साथ घूमने के लिए निकल गया। उसके बाद से वह वापस घर नहीं आया। परिजनों को हेड के पास मनजीत की चप्पलें पड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली कि वह नहर में बह गया है।
विज्ञापन

मनजीत के परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्तों में से एक दोस्त डूब रहा था, जिसे मनजीत ने बचा तो लिया, लेकिन वह खुद तेज बहाव में बह गया। परिजन और ग्रामीण नहर में मनजीत की तलाश में जुटे हुए हैं। नहर में आगे काजलहेड पर जाल भी लगा दिया गया है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से फौजी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पिता का पहले हो चुका निधन
मनजीत सिंह के परिवार में मां और बड़ा भाई है। पिता का निधन हो चुका है। परिजनों के अनुसार प्रशासन की ओर से फौजी को ढूंढने के लिए कोई मदद नहीं मिली। ग्रामीण अपने स्तर पर ही मनजीत गिल को ढूंढने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed