फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   soldier drowned in canal while trying to save his friend in village Hansewala in Fatehabad,

Fatehabad: गांव हंसेवाला में दोस्त को बचाने के चक्कर में नहर में डूबा फौजी, एक दिन पहले ही छुट्टी पर आया था घर

Fri, 31 May 2024 06:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 31 May 2024 06:24 PM IST
सार

मनजीत के परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्तों में से एक दोस्त डूब रहा था, जिसे मनजीत ने बचा तो लिया, लेकिन वह खुद तेज बहाव में बह गया। परिजन और ग्रामीण नहर में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। नहर में आगे काजलहेड पर जाल भी लगा दिया गया है।

विज्ञापन
soldier drowned in canal while trying to save his friend in village Hansewala in Fatehabad,
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र के गांव हंसेवाला निवासी फौजी नहर में डूब गया। फौजी एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर से वापस घर लौटा था। दोपहर को अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए चला गया। नहर में डूब रहे अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में फौजी नहर में बह गया। रातभर से फौजी की तलाश जारी है। मगर उसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव हंसेवाला निवासी रघुवीर सिंह का 26 वर्षीय बेटा मनजीत सिंह खेल कोटे से कुछ साल पहले सेना में भर्ती हुआ है। वह अविवाहित है। फिलहाल मनजीत सिंह 338 मीडियम बटालियन आरटी जम्मू-कश्मीर में तैनात है। परिजनों के अनुसार मनजीत सिंह छुट्टी लेकर वीरवार को सुबह 5 बजे ही गांव में घर पहुंचा था। परिजनों से मिलने के बाद वीरवार को ही दोपहर 1 बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल गया।
विज्ञापन


उसके बाद से वह वापस घर नहीं आया। परिजन जब उसकी तलाश के लिए इधर-उधर जाने लगे तो उन्हें हेड के पास मनजीत की चप्पलें पड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली कि वह नहर में बह गया है। मनजीत के परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्तों में से एक दोस्त डूब रहा था, जिसे मनजीत ने बचा तो लिया, लेकिन वह खुद तेज बहाव में बह गया। परिजन और ग्रामीण नहर में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। नहर में आगे काजलहेड पर जाल भी लगा दिया गया है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से फौजी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed