{"_id":"632752221bfb2a5ad92c963d","slug":"social-organizations-will-be-able-to-adopt-tb-patients-provide-nutrition-and-professional-support-fatehabad-news-hsr6422514195","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी मरीजों को गोद ले सकेंगी सामाजिक संस्थाएं, दे सकेंगी पोषण व व्यावसायिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी मरीजों को गोद ले सकेंगी सामाजिक संस्थाएं, दे सकेंगी पोषण व व्यावसायिक सहायता
विज्ञापन
फतेहाबाद के सिविल सर्जन कार्यालय में कम्युनिटी स्पोर्ट कार्यक्रम के तहत टीबी मरीज के लिए राशन द?
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। टीबी मरीजों को सामाजिक संस्थाएं व कोई भी व्यक्ति गोद लेकर उन्हें पोषण व व्यवसायिक सहायता उपलब्ध करवा सकेगा। इससे टीबी मरीज के साथ-साथ उसके परिवार को भी मदद मिलेगी। ये ही नहीं टीबी मरीज बीच में उपचार छोड़ने को मजबूर भी नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू किया है। जिसे कम्युनिटी स्पोर्ट नाम दिया गया है। इसी के तहत जिला केमिस्ट एसोसिएशन आगे आई है।
प्रधान अरविंद मोंगा ने सामाजिक सहायता के तहत फतेहाबाद शहर के टीबी मरीज को एक महीने का राशन भेंट किया व जब तक उसका उपचार चलेगा तब तक सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिले में फिलहाल 1442 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसमें 14 साल से कम उम्र के बच्चे भी शामिल है। डॉक्टरों की माने तो टीबी ग्रस्त मरीज को कम से कम 6 माह तक दवा लेनी पड़ती है और परहेज भी करना होता है। ऐसे में वह अपने परिवार की देखरेख नहीं कर पाता है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने ये मुहिम शुरू की है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग टीबी मरीज को हर माह डाइट खर्च दे रहा है।
येे है जिले में टीबी मरीजों की स्थिति
क्षेत्र मरीज मिले उपचाराधीन बच्चे मिले
भट्टू 8 227 0
भूना 93 219 0
फतेहाबाद 724 414 22
रतिया 130 237 2
टोहाना 513 485 15
ये हैं टीबी के लक्षण
दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना
रात को सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना
बुखार आना, संक्रमण बढ़ने के साथ बढ़ना
थकावट होना
वजन कम होना
सांस लेने में दिक्कत होना
टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरूआत
राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ पंचकूला से किया गया। इसमें वीडियो कांफ्रेस के जरिये सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अरुण, डॉ. विष्णु मित्तल व जिला क्षयरोग टीम ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत राज्यपाल ने इलाजरत टीबी मरीजों को सामाजिक स्तर पर सामाजिक संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक सहायता उपलब्ध करवाने की अपील की। सामाजिक सहायता के तहत इच्छुक समाजसेवी संस्थाएं टीबी मरीज को को उपचार सहायता, पोषण सहायता और व्यवसायिक सहायता उपलब्ध करा सकते है।
विज्ञापन
कोट
जिले में 1442 टीबी मरीज इस समय उपचार ले रहे है। समाजसेवी संस्थाओं, अधिकारियों व आम जनता से अपील है कि वह सरकार के इस अभियान में सहयोग करें व टीबी मरीजों को सामाजिक सहायता देना सुनिश्चित करें ताकि टीबी मरीज इलाज के दौरान पोषण के अभाव टीबी का इलाज बीच में न छोड़े और देश टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन