{"_id":"5ebc6fe74a8dd4d3bf05e287b22bb00c","slug":"snached-gold-circles-of-old-women-by-two-bikers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को पुलिसवाला बता छीन ले गए अम्मा के कंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को पुलिसवाला बता छीन ले गए अम्मा के कंगन
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार दोपहर बाद शहर के व्यस्त बीघड़ रोड पर दो बाइक सवार युवक खुद को पुलिसकर्मी बता एक बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन छीनकर फरार हो गए।
महिला ने मदद के लिए शोर मचाया और बाइक सवारों के पीछे भी दौड़ी, लेकिन बाइक सवार बदमाश हाथ नहीं आए। वारदात की सूचना मिलने पर सिटी एसएचओ दिनेश मौके पर पहुंचे और छानबीन कर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लिफाफे में डलवाए कंगन
पीड़ित बुजुर्ग महिला मीना ने बताया कि वह बीघड़ रोड से काम निपटाकर अपने घर की ओर जा रही थी। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए। युवकों ने उसे बोला कि वे पुलिस वाले हैं।
उन्हें सोने के कड़े खुले में डालकर नहीं घूमना चाहिए। उन्होंने उसे कंगन उतारकर लिफाफे में रखने की बात कही। महिला ने बताया कि युवकों की बातों में आकर उसने अपने कंगन उतारकर लिफाफे में रख लिए।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि जैसे ही उसने कंगन निकाल कर लिफाफे में रखे तो बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से कंगन वाला लिफाफा छीन लिया और फरार हो गए।
बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसने कुछ देर तक बाइक सवारों का पीछा करने का प्रयत्न किया, लेकिन बाइक सवार आंखों से ओझल हो गए।
पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
वारदात की जानकारी मिलते ही सिटी एसएचओ दिनेश कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़िता महिला से जानकारी लेकर पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों की जांच की।
सिटी एसएचओ ने पास लगे एक सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली। सिटी एसएचओ दिनेश ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी पीसीआर टीमों को भी अलर्ट कर दिया।
बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं
दो दिन पहले अज्ञात बाइक सवारों ने रात में शहर की कई कॉलोनियों में बाहर खड़ी लगभग दो दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे। अभी तक उस मामले में भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
इस वारदात में कई स्थानों की सीसीटीवी फुटेज में कारों के शीशे तोड़ने वाले आरोपी बाइक पर सवार बताए गए हैं। लगातार ऐसी वारदातों ने शहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सुरक्षा पर सवाल : एसपी ने किया था फ्लैग मार्च
जिले में पंचायत चुनावों के चलते फतेहाबाद पुलिस अलर्ट पर है। जिले में पुलिस जिले के चप्पे-चप्पे पर तैनात है। बावजूद इसके जिला मुख्यालय से दिनदहाड़े बाइक सवार महिला से सोने के कंगन छीनकर फरार हो गए।
हैरानी की बात यह है कि दोपहर में ही एसपी ओपी नरवाल खुद शहर के दौरे पर थे। इसके बावजूद बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया।
गश्त बढ़ाएंगे, जल्द काबू होंगे बदमाश : सिटी एसएचओ
सिटी थाना एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। शहर में वारदातों को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी।