फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Smuggler caught with five kilograms of garbage and poppy seeds

Fatehabad News: पांच किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त सहित तस्कर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Smuggler caught with five kilograms of garbage and poppy seeds
रतिया। स्पेशल पुलिस स्टाफ ने पांच किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त सहित एक तस्कर को काबू किया है। उसकी पहचान गुलशन कुमार निवासी गांव अलीकां के रूप में हुई है। स्पेशल पुलिस स्टाफ प्रभारी रिछपाल सुरतिया ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत एएसआई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर गांव मलवाला से अलीकां रोड पर पहुंची। वहां सामने से युवक अपने हाथ में कट्टा लिए हुए दिखाई दिया। पुलिस गाड़ी को देखकर वापस मुड़ने लगा तो टीम ने उसे काबू कर तलाशी ली। उसके पास पांच किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर रतिया में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed